ब्रिटिश दंपति अपहरण: एनएसए के तहत आठ गिरफ्तार बिहार के पूर्व मंत्री अश्विनी चौबे समेत 300 तीर्थयात्री फंसे बिहार के पूर्व मंत्री अश्विनी चौबे समेत 300 तीर्थयात्री फंसे बिहार के पूर्व मंत्री अश्विनी चौबे समेत 300 तीर्थयात्री फंसे भारत ने टॉस जीता, गेंदबाज़ी का फैसला भारत ने टॉस जीता, गेंदबाज़ी का फैसला खाद्य सुरक्षा विधेयक में बाधा के लिए विपक्ष जिम्मेदार: सोनिया संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिले आडवाणी
विपक्ष को तो केवल कुर्सी नजर आती हैः सोनिया
उत्तराखंड की तबाही में हजारों लोगों के मरने की आशंका
अंतरिक्ष में ऊर्जा के विशाल स्रोत...
मेलबर्न, एजेंसी
First Published:03-01-13 02:20 PM
खगोलविदों के एक दल ने दावा किया है कि उन्होंने अंतरिक्ष में पृथ्वी से दिखाई देने वाले, ऊर्जा के विशाल स्रोतों को मापने में मदद की है और ये स्रोत 1,000 किमी प्रति सेकेंड की गति से आकाशगंगा के मध्य से निकल रहे हैं।
न्यूसाउथ वेल्स में एक दूरबीन से इस प्रक्रिया का अवलोकन कर रहे खगोलविदों के हवाले से एबीसी की खबर में कहा गया है कि कथित अंतरिक्ष गीजर नवनिर्मित तारों से अत्यंत वेग से निकल रहे हैं।
पहले माना जाता था कि ऊर्जा के इन स्रोतों का उद्भव आकाशगंगा के मध्य में स्थित ब्लैक होल से हो रहा है। इन कथित अंतरिक्ष गीजर्स की खोज न्यू साउथ वेल्स, अमेरिका, इटली और नीदरलैंड के खगोलविदों ने की। खोज के बारे में जानकारी नेचर पत्रिका के गुरुवार के अंक में प्रकाशित हुई है।
अनुसंधान दल के प्रमुख, सीएसआईआरओ के एत्तोरे कैरेटी ने कहा कि जो बहाव है उसमें मौजूद ऊर्जा तारे के विस्फोट से निकलने वाली ऊर्जा से लाख गुना ज्यादा है। यह हमारी ओर नहीं आ रहा है। गैलेक्टिक प्लेन से निकलने के बाद इसकी दिशा में कई बार बदलाव हो रहा है। हमें कोई खतरा नहीं है क्योंकि गैलेक्टिक सेंटर से हमारी पृथ्वी की दूरी 30,000 प्रकाश वर्ष है।
10

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
