चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
मछली को मिला बराक ओबामा का नाम
वॉशिंगटन, एजेंसी
First Published:30-11-12 05:00 PM
एक नई खोजी गई रंग बिरंगी मछली को अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा का नाम दिया गया। ऐसा ओबामा की पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा संबंधी वैश्विक सोच के चलते किया गया है।
वैज्ञानिकों ने यह जानकारी दी। साइंटिफिक अमेरिकन रनिंग पोनीज ब्लाग के अनुसार पूर्वोत्तर अमेरिका में नदी के ताजा पानी में पाई जाने वाली पांच नई डार्टर प्रजाति की मछलियां खोजी गई हैं और उन्हें चार अमेरिकी राष्ट्रपतियों और उपराष्ट्रपतियों का नाम दिया गया है।
डार्टर मछलियां बहुत ही छोटे आकार की होती हैं और चट्टानों के आसपास मंडराने के अलावा बड़ी फुर्ती से चट्टानों के नीचे भी घुस सकती हैं। उन्होंने बताया कि उत्तरी अलबामा और पूर्वी टेनेसी की नदियों और नहरों में अब तक डार्टर की 200 प्रजातियों का पता लगाया जा चुका है।
वैज्ञानिकों ने बताया कि एक मछली को राष्ट्रपति ओबामा का नाम पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा अभियान के उनके द्वारा किए जा रहे नेतृत्व का सम्मान करने के लिए दिया गया है।
ओबामा के अलावा कुछ मछलियों को टेडी रूसवेल्ट, जिमी कार्टर, बिल क्लिंटन और उपराष्ट्रपति अल गोर का नाम भी दिया गया है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
