छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
नासा ने जानबूझकर ध्वस्त किए चंद्रमा पर भेजे उपग्रह
वाशिंगटन, एजेंसी
First Published:18-12-12 01:35 PM
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने चंद्रमा के अध्ययन के लिए भेजे गए दो उपग्रहों को जानबूझकर ध्वस्त किया। चंद्रमा के उत्तरी ध्रुव के नजदीक एक पहाड़ से टकराकर इन्हें ध्वस्त किया गया। चांद की संरचना जानने के लिए ऐसा किया गया।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक ग्रेविटी रिकवरी एंड इंटीरियर लेबोरेटरी (जीआरएआईएल) मिशन के के दो 'ऐब्ब' और 'फ्लो' नाम के उपग्रह चंद्रमा की कक्षा में ही रहें इसलिए मिशन इंजीनियरों ने उनमें कम ईंधन भरा था। सोमवार को एक वक्तव्य जारी कर यह बात कही गई।
इस 49.6 करोड़ डॉलर के जीआरएआईएल मिशन की शुरुआत सितम्बर 2011 में हुई थी। 'ऐब्ब' और 'फ्लो' उपग्रह जानकारियां देने के लिए जनवरी से ही चंद्रमा के चारों ओर उड़ान भर रहे थे। वक्तव्य में कहा गया है कि दोनों उपग्रहों का मुख्य कार्य चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र को मापना था और इस साल मार्च से मई के बीच यह काम पूरा कर लिया गया था।
नासा अधिकारियों ने बताया कि 'ऐब्ब' और 'फ्लो' उपग्रह उनका मिशन समाप्त होने से पहले एक अंतिम प्रयोग करेंगे।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
