आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में 99% अंकों के साथ भुवन्या अव्वल आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में 99% अंकों के साथ भुवन्या अव्वल मनमोहन सिंह जाएंगे वाशिंगटन की यात्रा पर चीनी प्रधानमंत्री का भारत दौरा, सीमा मुद्दे पर चर्चा संभव चुनाव भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा स्रोत: कुरैशी बिल गेट्स फिर बने दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित पप्पू यादव के खिलाफ अपील करे सीबीआई: माकपा भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम
एक महीने की प्यार भरी बातें पड़ीं 1.5 लाख की
लंदन, एजेंसी
First Published:18-06-12 10:42 PM
एक 12 वर्षीय किशोर ने अपनी किशोरी प्रेमिका से एक महीने तक मीठी-मीठी बातें कर अपने पिता का मोबाइल बिल 1,5०,००० रुपए पहुंचा दिया। एक महीने के प्यार की कीमत जानने के बाद पुत्र ने अब फेसबुक से चैट करना शुरू कर दिया है।
ऑस्कर रुशेन अपनी 13 वर्षीय प्रेमिका से बातें करने के लिए अपने पिता के मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता था। समाचार पत्र डेली मेल के मुताबिक उसके तलाकशुदा पिता 65 वर्षीय डेनिस रुशेन ने टेलीफोन कंपनी को लालची बताते हुए कहा कि जब 1०.5० पाउंड प्रति महीने का कांट्रैक्ट अचानक सैकड़ों पाउंड प्रति सप्ताह तक पहुंच गया तो कंपनी को उसे सूचित करना चाहिए था।
डेनिस ने कहा कि जब मैंने इतना भारी बिल देखा, तो मुझे लगा कि कोई त्रुटि हो गई होगी। बिल से पता चला कि किसी-किसी दिन कई बार कॉल हुए हैं और एक-एक कॉल दो-दो घंटे तक की है।
उसके पुत्र की मुलाकात किशोरी से एक यूथ क्लब में मार्च के शुरू में हुई थी। दोनों के घर के बीच काफी दूरी थी, इसलिए वे आसानी से मिल नहीं सकते थे। इसलिए दोनों ने फोन पर बात करना शुरू कर दिया।
एक महीने के प्यार की कीमत को जानने के बाद पुत्र ने अब फेसबुक से चैट करना शुरू कर दिया है और पिता टेलीफोन कंपनी से लड़ने में व्यस्त है।
10

किशोर| प्रेमिका| बातें| पिता| मोबाइल बिल|
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
