केंद्र नहीं दे रहा सहयोग : ममता
ब्रिटेन-स्विट्जरलैंड जैसी कर संधि करेगा भारत
मीरा कुमार ने हर 37 दिन में की विदेश यात्रा
विवाह पंजीकरण 60 दिन में कराना जरूरी, वरना जुर्माना
ओरियंटल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा का समर्थन किया
80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी साइकिल!
मदेरणा, बिश्नोई ने भंवरी की हत्या की साजिश रची: सीबीआई
लोकपाल विधेयक प्रवर समिति को भेजने पर हंगामा
बीजेपी की आपत्ति के बीच लोकपाल बिल राज्यसभा में पेश
कांस्य युग में भी थीं सोशल नेटवर्किंग साइटें!
कजाखस्तान के बंदरों पर वाइन का सुरूर!
अस्ताना, एजेंसी
First Published:04-02-12 04:49 PM
कजाखस्तान के एक चिड़ियाघर में बंदरों को ठंड से बचाने के लिए वाइन का सहारा लिया जा रहा है। बंदरों को प्रतिदिन निश्चित मात्रा में वाइन परोसी जा रही है।
वेबसाइट 'टेंगरीन्यूज डॉट केजेड' की रपट के अनुसार प्रत्येक बंदर को एक दिन में करीब 50 ग्राम कहोर्स वाइन गर्म पानी में मिलाकर सेब, नींबू, और चीनी के साथ परोसी जा रही है। करांगडा शहर स्थित चिड़ियाघर की उप निदेशक स्वेतलाना पिलयुक के हवाले से बताया कि बंदर इस पेय का आनंद उठा रहे हैं।
उन्होंने कहा, ''यह एक सामान्य प्रक्रिया है। बंदरों को ठंडे पिजड़ों से गर्म पिंजड़ों में स्थानांतरित करते समय भी उन्हें वाइन दी जाती है।'' उन्होंने बताया कि वनों में भी बंदर अल्कोहल वाले पौधों का सेवन ठंड से बचने के लिए करते हैं।
कहोर्स वाइन पूर्व सोवियत संघ के सदस्य राज्यों में खासी लोकप्रिय है। इस वाइन में अल्कोहल की मात्रा 16 प्रतिशत होती है। गौरतलब है कि कजाकिस्तान में इन दिनों शीत लहर का प्रकोप जारी है। करगंडा में इस सप्ताह का तापमान शून्य से 33 डिग्री से 38 डिग्री सेल्सियस नीचे के मध्य चल रहा है।
10

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल

