बुधवार, 19 जून, 2013 | 18:49 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
उम्मीद की रोशनी बिखेरती एक जेल
जम्मू, एजेंसी
First Published:10-06-12 07:14 PM
Last Updated:10-06-12 07:17 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
जम्मू-कश्मीर की कोट भलवाल स्थित जेल में कभी मौलाना मसूद अजहर सरीखा खूंखार दहशतगर्द बंदी था और कंधार विमान अपहरण मामले ने इस कारागार पर बदनामी की स्याह चादर बिछा दी थी, लेकिन वक्त बदलने के साथ यह अपनी उस दर्दनाक तारीख से बाहर निकलने में कामयाब रही।

अब यह एक आदर्श जेल है, जो कैदियों की जिंदगी में उम्मीद की रोशनी बिखरने का काम कर रही है। कहने का मतलब यह कि यह जेल अपनी अतीत की परछाई को छोड़कर काफी आगे बढ़ चुकी है।

यह जेल 1999 में चर्चा में उस वक्त आई थी, जब आतंकवादियों ने इंडियन एयरलाइंस की उड़ान आईसी-814 का अपहरण कर लिया और इसमें मौजूद 150 से अधिक यात्रियों को मुक्त कराने की एवज में तीन खूंखार आतंकवादियों को छोड़ना पड़ा था। ये तीनों दहशतगर्द मुश्ताक अहमद जारगर, अहमद उमर सईद शेख और मौलाना मसूद अजहर इसी जेल में बंद थे।

अब यह जेल अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। यहां बंद कैदियों में नैतिकता और जीवन से जुड़े अन्य कौशल भरने का प्रयास किया जाता है ताकि कैद से बाहर निकलने के बाद वे अपनी जिंदगी को सही ढंग से जी सकें।

जेल के एक अधिकारी ने कहा कि यह सब आसान काम नहीं है। कैदियों की मानसिककता बदलना और उन्हें सही रास्ता चुनने के लिए प्रोत्साहित करना बहुत कठिन काम है। जेल प्रशासन का नतीजा है कि यहां कैदियों ने बैगपाइपर बैंड बनाया है, जो वास्तविक बदलाव का एक बड़ा प्रमाण है।

विजय कुमार उर्फ कमांडर इस संगीत बैंड के मुखिया हैं। इस बैंड में शामिल कैदियों को अलग-अलग भूमिका दी गई है। यह बैंड बड़े ही खूबसूरत अंदाज में नित खर मांगा सोनिया मैं तेरी धुन को पेश करता है।

कुमार ने कहा कि करीब 10 साल पहले मैं एक हत्या के मामले में जेल में आया था। मैंने यहां संगीत सीखा। अगर हम अपने आपको काम में तल्लीन नहीं करेंगे तो यहां ठहरना बेहद मुश्किल हो जाएगा।

जेल अधीक्षक रजनी सहगल के मुताबिक कारागार विभाग की ओर से इस जेल की हालत सुधारने के लिए कई कदम उठाए गए और आज उसी का नतीजा दिख रहा है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:22 AM
 : 07:19 PM
 : 53 %
अधिकतम
तापमान
33°
.
|
न्यूनतम
तापमान
28°