चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
मुकेश दुनिया के 18वें सबसे अमीर व्यक्ति
ह्यूस्टन, एजेंसी
First Published:03-01-13 01:21 PM
भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी दुनिया के 18वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं जिनकी व्यक्तिगत संपत्ति 2012 में 24.7 अरब डॉलर रही।
ब्लूमबर्ग बिलियनएयर्स इंडेक्स के मुताबिक, मैक्सिको के उद्योगपति कार्लोस स्लिम 2012 में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने रहे जिनकी व्यक्तिगत संपत्ति 70 अरब डॉलर से अधिक रही। स्लिम दूरसंचार क्षेत्र के दिग्गज उद्योगपति हैं।
वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया 55 वर्षीय अंबानी लगातार छठे साल विश्व के सबसे धनी भारतीय बने रहे और वह 19वें पायदान से एक कदम ऊपर उठकर 18वें पायदान पर पहुंच गए, जबकि उनकी निजी संपत्ति 21 अरब डॉलर से बढ़कर 24.7 अरब डॉलर पर पहुंच गई।
दुनिया के शीर्ष 100 अरबपतियों की कुल व्यक्तिगत सम्पत्ति 2012 में करीब 15 प्रतिशत बढ़कर 1,810 अरब डॉलर तक पहुंच गयी। माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स और फैशन रिटेलर कंपनी जारा के संस्थापक अमानिसियो ओर्तेगो अनुमानित 60 अरब डॉलर से थोड़ी अधिक और 60 अरब डॉलर से थोड़ी कम संपत्ति के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे पायदान पर रहे।
वहीं, प्रख्यात अमेरिकी निवेशक वारेन बुफे चौथे पायदान पर आ गए। पिछले साल बड़ी मात्रा में धन-दान करने के बावजूद उनकी निजी संपत्ति में करीब 5 अरब डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसी तरह, आइकिया के संस्थापक इनग्वार कैमप्राद की संपत्ति 16.6 प्रतिशत बढ़कर 40 अरब डॉलर पहुंच गई जिससे वह पांचवे पायदान पर पहुंच गए।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
