फोटो गैलरी

Hindi Newsभारत में है सबसे बड़ी युवा आबादी: संयुक्त राष्ट्र

भारत में है सबसे बड़ी युवा आबादी: संयुक्त राष्ट्र

भारत में सबसे बड़ी युवा आबादी वाला देश है। संयुक्तराष्ट्र की मंगलवार को एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल जनसंख्या के मामले में हालांकि,  भारत चीन से पीछे हैं, लेकिन 10 से 24 साल की उम्र के 35.6...

भारत में है सबसे बड़ी युवा आबादी: संयुक्त राष्ट्र
एजेंसीTue, 18 Nov 2014 03:35 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत में सबसे बड़ी युवा आबादी वाला देश है। संयुक्तराष्ट्र की मंगलवार को एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल जनसंख्या के मामले में हालांकि,  भारत चीन से पीछे हैं, लेकिन 10 से 24 साल की उम्र के 35.6 करोड़ लोगों  के साथ भारत सबसे अधिक युवा आबादी वाला देश है।

चीन 26.9 करोड़ की युवा आबादी के साथ दूसरे स्थान पर है। इस मामले में भारत व चीन के बाद इंडोनेशिया (6.7 करोड़), अमेरिका (6.5 करोड़), पाकिस्तान (5.9 करोड़), नाइजीरिया (5.7 करोड़), ब्राजील (5.1 करोड) व बांग्लादेश (4.8 करोड़) का स्थान आता है। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष की दुनिया की आबादी की स्थिति के बारे में रिपोर्ट में यह ब्योरा दिया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अपनी बड़ी युवा आबादी के साथ विकासशील देशों की अर्थव्यवस्थाएं नई ऊंचाई पर जा सकती हैं, बशर्ते वे युवा लोगों की शिक्षा व स्वास्थ्य में भारी निवेश करें और उनके अधिकारों का संरक्षण करें। युवा आबादी में 60 करोड़ किशोरियां हैं जिनकी अपनी विशेष जरूरतें, चुनौतियां व भविष्य के लिए आकांशाएं हैं। द पावर आफ 1.8 बिलियन (1.8 अरब की शक्ति) शीर्ष की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की 28 फीसद आबादी की उम्र 10 से 24 साल है। इसमें कहा गया है कि सबसे निर्धन देशों में युवा जनसंख्या सबसे तेजी से बढ़ रही है। इस समय वैश्विक स्तर पर युवाओं की जनसंख्या अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें