फोटो गैलरी

Hindi Newsशर्मनाक: सीरिया में आईएस ने दो महिलाओं का सिर कलम किया

शर्मनाक: सीरिया में आईएस ने दो महिलाओं का सिर कलम किया

सीरिया में इस्लामिक स्टेट समूह ने जादू-टोना के आरोप में दो महिलाओं का सिर कलम कर दिया। सीरिया में इस तरह से पहली बार महिलाओं को मौत की सजा दी गयी है। द सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइटस मॉनिटर ने...

शर्मनाक: सीरिया में आईएस ने दो महिलाओं का सिर कलम किया
एजेंसीTue, 30 Jun 2015 04:20 PM
ऐप पर पढ़ें

सीरिया में इस्लामिक स्टेट समूह ने जादू-टोना के आरोप में दो महिलाओं का सिर कलम कर दिया। सीरिया में इस तरह से पहली बार महिलाओं को मौत की सजा दी गयी है। द सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइटस मॉनिटर ने आज यह जानकारी दी।

संस्था प्रमुख रामी अब्दुल रहमान ने बताया, इस्लामिक स्टेट समूह ने डेर इज्जोर प्रांत में दो महिलाओं का सिर कलम कर दिया और समूह द्वारा इस तरीके से महिलाओं को मारने के बारे में संस्था को पहली बार जानकारी मिली है। ब्रिटेन स्थित संस्था ने बताया कि सोमवार और रविवार को इन्हें मारा गया और जिसमें दो दंपति शामिल थे।

दोनों मामलों में, महिलाओं को उनके पति के साथ मारा गया और दोनों दंपति पर जादू-टोना का आरोप लगाया गया था। इस्लामिक स्टेट समूह वीभत्स तरीके से मौत की सजा देने के लिए बदनाम है और व्यभिचार के आरोपों में महिलाओं को पत्थर से मारने की सजा दी जाती है। लेकिन संस्था ने बताया कि उसे पहली बार महिलाओं का सिर कलम करने के बारे में पता चला। 

महिलाओं को उनके पति के साथ मारा गया है। बता दें कि यह पहली बार है, जब आईएसआईएस ने सिर कलम करके महिलाओं को मौत की सजा दी है। कुछ महीने पहले संगठन ने गलत चाल-चलन का आरोप लगाकर एक महिला की पत्थर मारकर हत्या कर दी थी।

निगरानी संस्‍था का दावा है कि इराक और सीरिया में कब्‍जा करने के बाद से आईएस के आतंकी अकेले सीरिया में 3,000 लोगों की हत्या कर चुके हैं। इनमें 74 बच्चों समेत 1,800 नागरिक शामिल हैं। इतना ही नहीं रमजान के दौरान रोजा नहीं रख पाने वाले कम से कम आठ लोगों को हाल के दिनों में सूली पर लटकाया गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें