29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
अब सौर चालित ट्री से करें अपना मोबाइल चार्ज
लंदन, एजेंसी
First Published:02-12-12 03:35 PM
फ्रांस के एक डिजायनर ने एक ऐसा बोनसाई ट्री (बौना पेड़) तैयार किया है जो आपके कॉफी टेबल पर न केवल देखने में अच्छा लगेगा बल्कि सौर ऊर्जा का उपयोग कर वह मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स सामान को भी चार्ज करेगा।
द इलेक्ट्रिक प्लस नामक इस बोनसाई ट्री को डिजायनर विवियन मुलर ने तैयार किया है। इसमें 27 सिलिकन सौर पैनल लगे होते हैं जिन्हें पत्तियां कहा जा सकता है। उपयोगकर्ता जरूरत और शैली के हिसाब से इन पत्तियों को सजा सकता है ताकि अनोखा ट्री दिखे।
डिजायनर ने कहा कि वह मूल पौधे को देखने के बाद यह उत्पाद बनाने के लिए प्रेरित हुए। उन्होंने देखा कि मूल पौधे की पत्तियां प्राकृतिक सौर पैनल की तरह काम करती हैं।
डेली मेल की खबर है कि इस उपकरण के आधार में एक बैटरी छिपी रहती है जो सौर ऊर्जा का भंडारण करती है। जब इसमें पूर्ण क्षमता तक ऊर्जा समाहित हो जाती है तो उससे मोबाइल और आईपॉड चार्ज किया जा सकता है।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
