फोटो गैलरी

Hindi News2 लाख करोड़ की अपनी जायदाद दान करने वाला है ये शख्स

2 लाख करोड़ की अपनी जायदाद दान करने वाला है ये शख्स

सऊदी अरब के सख्त कानून-कायदों के कई किस्से आपने सुने होंगे, लेकिन प्रिंस अल वलीद बिन तलाल की दरियादिली का ये किस्सा कुछ अलग है। तलाल ने अपनी 32 अरब डॉलर यानि तकरीबन 2.04 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति दान...

2 लाख करोड़ की अपनी जायदाद दान करने वाला है ये शख्स
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 02 Jul 2015 01:42 PM
ऐप पर पढ़ें

सऊदी अरब के सख्त कानून-कायदों के कई किस्से आपने सुने होंगे, लेकिन प्रिंस अल वलीद बिन तलाल की दरियादिली का ये किस्सा कुछ अलग है। तलाल ने अपनी 32 अरब डॉलर यानि तकरीबन 2.04 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति दान करने का फैसला किया है। यह रकम महिलाओं के स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन पर खर्च की जाएगी। इस योजना का ब्लूप्रिंट वह अगले साल जारी करेंगे।

तलाल का कहना है कि वे खुद बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज के अध्यक्ष रहेंगे। पैसों के सही इस्तेमाल पर पूरी नजर रखेंगे। उनकी मौत के बाद भी यह ट्रस्ट बना रहेगा, जो मानवीय मदद का काम करता रहेगा। प्रिंस अल-वलीद बिन तलाल के पास 2 सुपर यॉट, दुनिया का सबसे बड़ा प्राइवेट जेट और 300 से भी अधिक कारों (इसमें कई रॉल्स रॉयस, फेरारी, लेम्बोर्गिनी भी शामिल है) का काफिला है।

60 साल के तलाल सऊदी अरब के राजघराने से ताल्लुक रखते हैं। वे सऊदी के संस्थापक इब्न सऊद के पोते हैं और किंग अब्दुल्लाह के भतीजे हैं, जिनकी जनवरी में ही मौत हुई है। उनकी मां मोना लेबनान के पहले पीएम रियाद अल सुलह की बेटी हैं। प्रिंस तलाल 1960 में सऊदी अरब के वित्त मंत्री रह चुके हैं। इन्हें राजनीतिक सुधार की वकालत करने पर निर्वासन झेलना पड़ा था।

तलाल ने सारा साम्राज्य अपने दम पर बनाया था। वह अक्सर घर से भाग जाया करते थे। तलाल व्यापार करने के लिए खाली हाथ निकले थे। पिता से 30 हजार डॉलर का गिफ्ट मिला था। इससे कारोबार शुरू किया और वह आज दुनिया के सबसे अमीर शख्सियत में से एक हैं। अकेले दम पर इतना बड़ा साम्राज्य बनाने के लिए उनकी तुलना अमेरिकी अरबपति वॉरेन बफेट से की जाती है। तलाल का रियल स्टेट कारोबार है। उनका पैसा लंदन के सावेय होटल, एपल, सिटीग्रुप और न्यूज कॉर्प में भी लगा हुआ है।

तलाल के पास दुनिया का सबसे महंगा विमान है। इसे उड़ता हुआ महल कहा जाता है। इसमें सुख सुविधा की सभी जरूरी चीजें हैं। एयरबस से उन्होंने यह सुपर जंबो करीब 21.3 अरब रुपये में खरीदा था। इसमें पांच बड़े कमरे, तुर्की के तरीके का बाथरूम, एक रॉल्स रॉयस कार रखने की जगह और मीटिंग रूम भी है। यही नहीं उनके पास 300 लग्जरी कारों का लंबा काफिला है। तीन बड़े महल हैं। 420 कमरों का भव्य महल हैं। इनमें झीलें और जू भी हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें