फोटो गैलरी

Hindi Newsबलात्कारियों को बेनकाब कर रही दिल्ली पुलिस

बलात्कारियों को बेनकाब कर रही दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस बलात्कारियों को बेनकाब करने में जुट गई है। पुलिस अब तक 1,170 दुष्कर्म आरोपियों की जानकारी अपनी वेबसाइट पर डाल चुकी है। इसके तहत फोटो, नाम व पते के अलावा संबंधित घटना में उनकी संलिप्तता...

बलात्कारियों को बेनकाब कर रही दिल्ली पुलिस
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 12 Dec 2014 10:31 AM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली पुलिस बलात्कारियों को बेनकाब करने में जुट गई है। पुलिस अब तक 1,170 दुष्कर्म आरोपियों की जानकारी अपनी वेबसाइट पर डाल चुकी है। इसके तहत फोटो, नाम व पते के अलावा संबंधित घटना में उनकी संलिप्तता का पूरा ब्योरा भी साइट पर दिया जा रहा है।

ऐसे लें जानकारी: दिल्ली पुलिस की वेबसाइटी delhipolice.nic.in के होम पेज पर ‘यूजफुल लिंक्स’ नाम से दिए बटन पर जाएं। उसमें सबसे पहले ‘सेक्सुअल हैरेसमेंट’ का लिंक खुलेगा। उसे क्लिक करने पर ‘सेक्सुअल अफेंडर’ नाम से अगला लिंक खुलेगा। यहीं पर आरोपी की फोटो, नाम, पिता का नाम, स्थायी पता, एफआईआर नंबर, वर्ष और धाराओं का पूरा ब्योरा मिलेगा। इसके लिए दिल्ली पुलिस की सभी यूनिटों में एक टीम आरोपियों की सूची बनाती है और पुलिस मुख्यालय भेजती है।

यह है मकसद: इसका मकसद है समाज के विभिन्न वर्गो के लोगों को ऐसे आरोपियों के बारे में जानकारी मुहैया कराना और उन्हें सजग करना। ताकि अगर कोई शख्स या कंपनी ऐसे किसी आरोपी को काम पर रखती है तो वह पहले से ही इस तरहके चरित्र के लोगों से सतर्क हो सकें।  दिल्ली पुलिस द्वारा तैयार की जा रही इस सूची में ऐसे आरोपियों को शामिल किया जा रहा है, जो अदालत द्वारा दोषी करार दिए जा चुके हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें