ब्रेकिंग
भारत ने सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का गोवा तट से सफल परीक्षण किया
विमान की खिड़की वाली सीट है घातक
वाशिंगटन, एजेंसी
First Published:07-02-12 05:25 PM
अधिक विमान यात्रा करने वाले यह ध्यान रखें कि लंबी यात्रा के दौरान खिड़की वाली सीट के समीप बैठने से आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।
अमेरिकन कॉलेज ऑफ चेस्ट फिजीशियन के अनुसार खिड़की के समीप बैठकर चार घंटे से अधिक की विमान यात्रा करने से यात्री के पैर में शिरा थक्काकरण का जोखिम पैदा हो सकता है।
इस संबंध में जिन लोगों पर सबसे अधिक खतरा है उनमें हाल ही ऑपरेशन से गुजर चुके लोग, कैंसर मरीज, कम चलने फिरने वाले, अत्यधिक मोटे और 70 साल से अधिक उम्र के लोग हैं।
अमेरिकी डॉक्टरों के अनुसार दवाएं खाने वाली तथा गर्भवर्ती महिलाओं को भी सावधानी बरतने की जरूरत है। डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टरों के पैनल ने पाया कि जो लोग आठ से दस घंटे की विमान यात्रा करते हैं उनमें यह खतरा सर्वाधिक होता है।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
