गंभीर ने दिलायी डेयरडेविल्स को जीत जर्मन बेकरी विस्फोट के लिए प्रबंधन व लोग जिम्मेदार: पुलिस इंग्लैंड को हराकर हालैंड विश्व कप में तीसरे स्थान पर जर्मनी को हराकर आस्ट्रेलिया बना विश्व हाकी चैम्पियन बरेली: कर्फ्यू के बाद भी एक दर्जन-दुकानें आग के हवाले अदालतों की अधोसंरचना सुधारने की जरूरत : बालाकृष्णन पुणे विस्फोट में एक माह बाद भी सुराग नहीं साइना ने आल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में रचा इतिहास मेनका की सरपरस्ती में बरेली दंगों की जांच करेगी भाजपा भारत ने लाहौर हमलों में हाथ होने के आरोप नकारे
अन्य फोटो
पाक के आंतरिक मंत्री रहमान मलिक ने भारत पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह पाक में आतंक फैला रहा है।
पाकिस्तान में सेना मुख्यालय में बंधकों को छुड़ाने की कार्रवाई समाप्त होने के बाद पाकिस्तान ने भारत पर निशाना साधा है। आंतरिक मंत्री रहमान मलिक ने कहा कि भारत पाक में आतंक फैला रहा है। उन्होंने कहा कि भारत ब्लूचिस्तान में हस्तक्षेप कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने अमेरिका से इस बारे में शिकायत की है औऱ उचित कदम उठाने का आग्रह किया है।
रविवार को आंतरिक मंत्री रहमान मलिक ने कहा कि जिस प्रकार के हथियार आतंकवादियों ने इस्तेमाल किए, वह एक देश ही मुहैया करवा सकता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों ने जब हमलावरों के ठिकाने का पता लगाया तो पता चला कि वे काफी दिनों से वहां रह रहे थे औऱ हमले की योजना बना रहे थे। इससे साफ होता है कि हमला पूर्व नियोजित था।
उन्होंने साथ ही पाकिस्तान की हस्तियों को आतंकवादियों से खतरा होने की चेतावनी दी। मलिक ने जियो टीवी से कहा, ‘‘देश की हस्तियों के जीवन को खतरा है।’’
उन्होंने बताया कि इस्लामाबाद और उसके आसपास के इलाके से 56 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। मलिक ने कहा कि पाकिस्तान को अस्थिर किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि आतंकवादी अफगानिस्तान से हथियार हासिल कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि शनिवार को सेना मुख्यालय पर किए गए हमले का उद्देश्य प्रचार पाना था। हमले में 11 लोगों की मौत हुई।

ई-मेल

लिखे (0)






