फोटो गैलरी

Hindi Newsभारतीय-अमेरिकी महिला शीर्ष विश्वविद्यालय में सीआईओ

भारतीय-अमेरिकी महिला शीर्ष विश्वविद्यालय में सीआईओ

भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक विजी मुरली को अमेरिका के एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में सूचना एवं शिक्षा प्रौद्योगिकी विभाग का मुख्य सूचना अधिकारी और वाइस प्रोवोस्ट बनाया गया है। चांसलर लिंडा पीबी...

भारतीय-अमेरिकी महिला शीर्ष विश्वविद्यालय में सीआईओ
एजेंसीSun, 13 Jul 2014 05:02 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक विजी मुरली को अमेरिका के एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में सूचना एवं शिक्षा प्रौद्योगिकी विभाग का मुख्य सूचना अधिकारी और वाइस प्रोवोस्ट बनाया गया है।

चांसलर लिंडा पीबी कातेही ने मुरली की नियुक्ति की घोषणा करते हुए कहा कि कैलीफोर्निया डेविस विश्वविद्यालय विजी जैसे अनुभव और विशेषज्ञता वाली शख्स को जिम्मेदारी देकर भाग्यशाली महसूस कर रहा है। वह अपने क्षेत्र में चर्चित हैं और उनके प्रयास हमारे उत्कृष्टता के नजरिये को साकार करने में महत्वपूर्ण होंगे।

मुरली कैलीफोर्निया डेविस विश्वविद्यालय में वाशिंगटन स्टेट यूनीवर्सिटी से आ रही हैं, जहां वह 2007 से सूचना सेवा में उपाध्यक्ष और डब्ल्यूएसयू प्रणाली की सीईओ रही हैं।

वह नये पद पर पीट सीगल की जगह लेंगी जिन्होंने एक साल पहले यह विश्वविद्यालय छोड़ दिया था। इस बीच प्रोफेसर प्रशांत महापात्रा अंतरिम वाइस प्रोवोस्ट और सीईओ रहे थे। मुरली 18 अगस्त से नये पद की जिम्मेदारी संभालेंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें