29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
गैंगरेप पीड़ित लड़की सिंगापुर पहुंची, हालत अभी भी नाजुक
सिंगापुर, एजेंसी
First Published:27-12-12 09:39 AM
Last Updated:27-12-12 12:14 PM
दिल्ली में सामूहिक बलात्कार की 23 वर्षीय पीड़ित युवती को बहुत नाजुक हालत में आज सुबह सिंगापुर के माउंट एलिज़ाबेथ अस्पताल के सघन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल के एक प्रवक्ता ने कहा कि मरीज आज सुबह माउंट एलिजाबेथ अस्पताल के सघन चिकित्सा कक्ष में बहुत नाजुक हालत में लायी गई। प्रवक्ता ने कहा कि उसकी जांच चल रही है और अस्पताल भारतीय उच्चायोग के साथ मिलकर काम कर रहा है। हम अनुरोध करते हैं कि मरीज और उसके परिवार की निजता का सम्मान किया जाए।
इससे पहले सिंगापुर स्थित भारतीय उच्चायोग ने कहा था कि युवती को लेकर आया विमान चांगी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुबह सात बजकर 30 मिनट पर (भारतीय समयानुसार सुबह पांच बजे) उतरा। युवती को भारत से बाहर ले जाने का निर्णय भारत सरकार के सबसे ऊपरी स्तर पर लिया गया।
गत 16 दिसंबर को युवती के साथ एक चलती बस में सामूहिक बलात्कार किया गया और उसे बर्बरता से मारा-पीटा गया। इसके बाद पिछले दस दिन से दिल्ली के सफदरजंग अस्पातल में उसका इलाज किया जा रहा था। युवती अस्पताल में ज्यादातर समय वेंटिलेटर पर थी।

00

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(3)
faansi do doshion
By Ajit love chand (27th-December-2012 08:29:PM)
god protect girl and her family
By mangilal saraswat (27th-December-2012 11:39:AM)
God Bless U Yar Jaldi Thik hoke Kya wo thik ho Jayengi
By shivlata parashar (27th-December-2012 10:01:AM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल