फोटो गैलरी

Hindi Newsभारतीय गणितज्ञ जॉर्ज पोलया पुरस्कार के लिए संयुक्त विजेता घोषित

भारतीय गणितज्ञ जॉर्ज पोलया पुरस्कार के लिए संयुक्त विजेता घोषित

युवा भारतीय गणितज्ञ निखिल श्रीवास्तव को उस सवाल का हल खोजने के लिए 2014 के लिए प्रतिष्ठित जॉर्ज पोलया पुरस्कार के लिए पहला संयुक्त विजेता चुना गया जिसने आधे से अधिक समय के गणितज्ञों को उलझाये...

भारतीय गणितज्ञ जॉर्ज पोलया पुरस्कार के लिए संयुक्त विजेता घोषित
एजेंसीFri, 11 Jul 2014 02:04 PM
ऐप पर पढ़ें

युवा भारतीय गणितज्ञ निखिल श्रीवास्तव को उस सवाल का हल खोजने के लिए 2014 के लिए प्रतिष्ठित जॉर्ज पोलया पुरस्कार के लिए पहला संयुक्त विजेता चुना गया जिसने आधे से अधिक समय के गणितज्ञों को उलझाये रखा।

श्रीवास्तव ने याले विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री हासिल की है और वह तीन सदस्यीय दल का हिस्सा हैं जिसने कैडिसन सिंगर कन्जेक्शर का हल खोज निकाला जो कि क्वांटम मैकेनिक्स के गणित का मूल सिद्धांत है।

माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च इंडिया के भारतीय गणितज्ञ ने कहा कि महान गणितज्ञों के साथ सूची में शामिल होना निश्चित तौर पर प्रोत्साहित करने वाला है। विशेषज्ञों का विचार है कि इस खोज के प्रभाव काफी महत्वपूर्ण हो सकते हैं। यह पुरस्कार गुरुवार को श्रीवास्तव और सहयोगियों एड़ा डब्ल्यू मार्कस और डेनियल ए स्पीलमैन को कार्नेज मेलोन विश्वविद्यालय के गणित के प्रोफेसर एवं सोसाइटी फॉर इंडस्ट्रियल एंड अप्लाइड मैथेमैटिक्स के वर्तमान अध्यक्ष आई फोनसेका ने प्रदान किया। कैडिसन-सिंगर कन्जेक्शर सबसे पहले 1959 में रिचर्ड कैडिसन और इसाडोर सिंगर ने प्रस्तावित किया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें