फोटो गैलरी

Hindi Newsसऊदी अरब में 25 से 50 उम्र की भारतीय महिला ही बनेगी मेड

सऊदी अरब में 25 से 50 उम्र की भारतीय महिला ही बनेगी मेड

घरेलू कामगारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत और सऊदी अरब के बीच किए गए नए रोजगार समझौते के तहत सऊदी अरब में रोजगार तलाश रही भारतीय मेड की उम्र 25 से 50 साल के बीच तय की गयी है। एमिरेटस...

सऊदी अरब में 25 से 50 उम्र की भारतीय महिला ही बनेगी मेड
एजेंसीMon, 21 Jul 2014 11:39 PM
ऐप पर पढ़ें

घरेलू कामगारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत और सऊदी अरब के बीच किए गए नए रोजगार समझौते के तहत सऊदी अरब में रोजगार तलाश रही भारतीय मेड की उम्र 25 से 50 साल के बीच तय की गयी है।

एमिरेटस 24/7 की खबर के अनुसार भारत ने पहले कहा था कि मेड की उम्र कम से कम 40 साल होनी चाहिए। लेकिन इसके बाद दोनों देश एक समझौते के अनुरूप उम्र तय करने को लेकर सहमति पर पहुंचे जिससे भारत के घरेलू कामगारों का संरक्षण सुनिश्चित होगा।

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास के एक अधिकारी ने कहा कि पहले भारत से आने वाली मेड के लिए कोई उम्र सीमा नहीं थी। सऊदी अरब के श्रम मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी अहमद अल फहीद ने कहा कि भारत के साथ हमारे समझौते से देश में आने वाले घरेलू कामगारों की उम्र 25 से 50 साल के बीच निश्चित होती है। अगर 25 साल की उम्र की कोई भारतीय मेड सऊदी अरब आती है तो भारत सरकार उसे नहीं रोकेगी। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब भेजे जाने से पहले भारत में मेड को एक क्रैश कोर्स कराया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें