मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
झारखंडः नक्सल मुठभेड़ में सात जवान शहीद, चार लापता
लातेहार/रांची, एजेंसी
First Published:07-01-13 11:58 PM
झारखंड के लातेहार जिले के अम्बा टीकर के जंगल में सोमवार को सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई जिसमें सात जवान शहीद हो गए और 13 अन्य घायल हो गए।
राज्य के पुलिस महानिदेशक जी एस रथ के अनुसार मुठभेड़ के दौरान चार जवान लापता हो गए जबकि माओवादी पुलिस के जवानों से वायरलैस सेट और उनके पांच हथियार लेकर फरार हो गए हैं।
रथ ने बताया कि घायल जवानों में से नौ का इलाज डाल्टनेगंज में किया जा रहा है जबकि चार का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कहा कि मुठभेड़ में कुछ माओवादियों के भी मारे जाने की सूचना है।
उन्होंने बताया कि जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के अम्बा टीकर जंगल में माओवादियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में केन्द्रीय सुरक्षा बल सीआरपीएफ के कम से कम सात जवान शहीद हो गए और सीआरपीएफ एवं झारखंड जगुवार के 13 जवान घायल हुए हैं।
घायल जवानों को स्पेशल ट्रेन से डाल्टेनगंज भेजा गया है। पलामू के पुलिस महानिरीक्षक दीपक वर्मा और सीआरपीएफ के पुलिस महानिरीक्षक एमवी राव घटना स्थल की ओर रवाना हो गए है। यह मुठभेड़ दोपहर 12 बजे शुरु हुई थी जो साढे़ सात बजे शाम तक जारी है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
