शनिवार, 25 मई, 2013 | 17:34 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
मयप्पन 29 मई तक मुंबई पुलिस की रिमांड पर
 
Image Loading अन्य फोटो
संबंधित ख़बरे
दिल्ली में जारी है सर्दी का सितम, पारा 1 डिग्री
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान
First Published:07-01-13 11:15 AM
Last Updated:07-01-13 11:15 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
इस साल सर्दी ने राजधानी दिल्‍ली में ठंड के तमाम रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सोमवार सुबह दिल्‍ली का तापमान एक डिग्री तक जा पहुंचा है। सोमवार की सुबह दिल्ली की सबसे ठंडी सुबह है। सुबह साढ़े 4 बजे दिल्ली का तापमान एक डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

एक दिन पहले ही रविवार को दिल्ली का तापमान 1.9 डिग्री दर्ज किया गया था। लेकिन सोमवार सुबह सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए पारा एक डिग्री पर जा पहुंचा। भयंकर सर्दी से पहले ही कांप रही राजधानी दिल्ली का एक डिग्री तापमान सुनने के बाद कई लोग घरों में कैद हो गए हैं।

दिल्‍ली ही नहीं समूचे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी जारी है। रविवार को अलग-अलग जगहों पर 23 लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। राज्य में अबतक ठंड से 155 लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्‍ली से सटे गाजियाबाद में भी रिकॉर्डतोड़ ठंड का प्रकोप जारी है, हिंडन एयरबेस इलाके में सोमवार को माइनस दशमलव 2 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। राजस्थान के कई इलाकों में जानलेवा ठंड पड़ रही है। चुरू में पारा माइनस दशमलव दो डिग्री तक लुढ़क गया, जबकि माउंट आबू में जीरो डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

हरियाणा के हिसार में कड़ाके की ठंड है और यहां तापमान माइनस एक डिग्री पहुंच गया है। मध्यप्रदेश में भी सर्द हवाओं से लोग ठिठुर रहे हैं, दतिया में शून्य के करीब पहुंचा न्यूनतम तापमान। उधर कश्‍मीर घाटी में सोमवार सुबह सीजन की सबसे सर्द सुबह रही। श्रीनगर में न्‍यूनतम तापमान माइनस 4.6 डिग्री दर्ज किया गया।

कोहरे के चलते रेलगाड़ियों की आवाजाही पर भारी असर पड़ रहा है। दिल्ली आने-जाने वाली 13 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जबकि 13 ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। उड़ानों पर भी कोहरे का बुरा असर पड़ रहा है। 10 फ्लाइट्स कैंसिल की गई हैं, जबकि 2 के समय में बदलाव किया गया है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:25 AM
 : 07:10 PM
 : 18 %
अधिकतम
तापमान
44°
.
|
न्यूनतम
तापमान
31°