सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
बेनजीर हत्या मामले में मुशर्रफ को जमानत
शाह को प्रभारी बनाना अपराध नहीं: राजनाथ
'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... 'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... भारत के साथ संबंध सामान्य करेगी PML-N सरकार रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन बुरे फंसे लालू, मानहानि का मामला हुआ दायर
बलात्कार कांड का छठा आरोपी औरंगाबाद में गिरफ्तार
औरंगाबाद, बिहार, एजेंसी
First Published:21-12-12 11:42 PM
Last Updated:21-12-12 11:42 PM
दिल्ली में चलती बस में एक पैरा मेडिकल छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार के पांचवे आरोपी अक्षय कुमार को पुलिस ने शुक्रवार को बिहार के औरंगाबाद से गिरफ्तार कर लिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक प्रवण कुमार प्रवीण ने यहां बताया कि सूचना के आधार पर दिल्ली और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने अक्षय के नवीनगर प्रखंड के लहंगकरमा गांव स्थित घर पर छापेमारी की। उन्होंने बताया कि छापेमारी की भनक मिलते ही अक्षय ने पहले तो फरार होने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा।
प्रवीण ने बताया कि दो दिन पूर्व भी दिल्ली की पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए यहां आई हुई थी लेकिन किसी तरह वह बच निकला। उन्होंने बताया कि पुलिस को यह पक्की जानकारी मिली थी कि अक्षय लहंगकरमा स्थित घर पर आया हुआ है और इसी आधार पर यह कार्रवाई की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक ठिकाने पर रखा गया है और उसे यहां की मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया जाएगा। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि आरोपी को दिल्ली पुलिस कब लेकर रवाना होगी।
प्रवीण ने बताया कि अक्षय रविवार को दिल्ली में सामूहिक बलात्कार की घटना के बाद से ही फरार था और पुलिस से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना भी बदल रहा था। लहंगकरमा के कुछ ग्रामीणों ने दो दिन पूर्व उसे गांव में देखा भी था। आरोपी अक्षय औरंगाबाद जिले के लहंगकरमा गांव का रहने वाला है।
उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व अक्षय की तलाश में दिल्ली पुलिस यहां आई हुई थी और उसके पिता एवं भाई से पूछताछ भी की थी। हालांकि पुलिस को अक्षय के संबंध में कुछ भी जानकारी हाथ नहीं लग सकी थी और गुरुवार को यहां कैंप कर रही दिल्ली पुलिस की टीम वापस लौट गई थी। दिल्ली पुलिस की यहां पहुंची एक अन्य टीम ने शुक्रवार को अक्षय की गिरफ्तारी की है।
10

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(2)
Sir ,Aise logo ko fashi ki saja ya umar khed honi cahhiye tabhi kuch sudhar
By Shivlata Parahsar (22nd-December-2012 12:23:PM)
Eske sath to janta ka fasla hona
By Shivam awasthi (22nd-December-2012 11:47:AM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
