सोमवार, 20 मई, 2013 | 04:15 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
नाबालिग लड़की से बलात्कार का प्रयास
फरीदाबाद, एजेंसी
First Published:07-05-12 10:02 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
हरियाणा के जिला फरीदाबाद में नाबालिग लड़की से कथित रूप से बलात्कार करने का प्रयास करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर तीन निवासी एक महिला ने पुलिस में शिकायत दी कि उसका पति सेक्टर छह स्थित नीको कंपनी में काम करता है। कल उसको बुखार था, इसलिए वह घर पर सो रही थी, जबकि उसका पति ड्यूटी गया हुआ था। उसकी तीनों लड़कियां नीचे मकान में खेल रही थीं।

इसी दौरान उनके पड़ोस में रहने वाला राजेश उनके घर आया और उसकी 14 वर्षीय मंझली बेटी को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ बलात्कार की कोशिश की। इसी दौरान लड़की के शोर मचाने पर जब उसकी दोनों बहने उसे ढूंढ़ती हुई वहां पहुंची तो राजेश ने यह बात किसी को बताने पर उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°