छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
राजधानी में आवास की भारी कमी
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:07-05-12 09:59 PM
दिल्ली में आवास की जबर्दस्त किल्लत है। नए सरकारी आंकड़ों से पता चलता है कि करीब 1.37 लाख घरों में प्रत्येक में एक ही छत के नीचे तीन या इससे अधिक युगल गुजर बसर करते हैं। शहर के दो लाख मकानों में एक ही घर में नौ लोग साथ-साथ रहते हैं।
दिल्ली के लिए सोमवार को जारी आवास सूचीकरण और आवास गणना 2011 के मुताबिक शहर में 33,40,538 मकानों में से 25.6 प्रतिशत में छह से आठ सदस्य एक ही छत के नीचे रहते हैं। छह प्रतिशत घरों (करीब दो लाख) में नौ लोग रहते हैं।
आंकड़ों के मुताबिक 3.7 प्रतिशत घरों में केवल एक व्यक्ति रहते हैं, जबकि 7.6 प्रतिशत घरों में दो लोग और 12.8 प्रतिशत घरों में तीन लोग रहते हैं। 24 प्रतिशत घरों में चार सदस्य हैं, वहीं 20.4 प्रतिशत घरों में सदस्यों की संख्या पांच है।
आंकड़ों से पता चलता है कि 32.2 प्रतिशत मकानों में केवल एक कमरा है जबकि 29.6 प्रतिशत में दो कमरे और 20 प्रतिशत आवासों में तीन कमरे हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
