पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
फर्जी बिल्टी से माल गायब करने वाले दो पकड़े
First Published:06-05-12 11:07 PM
गाजियाबाद, हमारे संवाददाता
फर्जी बिल-बिल्टी बनाकर कंपनी से सैकड़ों टीन वनस्पति घी हड़पने के मामले का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में ट्रक मालिक और उसके साथी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 200 कनस्तर वनस्पति घी बरामद कर लिया गया। पुलिस दो अन्य आरोपियों के अलावा ट्रक और बांकी कनस्तर बरामद करने में जुटी है।एसपी सिटी एस.एस. यादव ने बताया कि 27 अप्रैल को बुलंदशहर रोड ओद्यौगिक क्षेत्र स्थित वनस्पति घी बनाने वाली कंपनी गोदाम से एक ट्रक में 600 टीन रामपुर के लिए भेजे गए। जब यह सामान दो दिन बाद भी रामपुर नहीं पहुंचा तो कंपनी के मैनेजर अनुराग गुप्ता ने कविनगर थाने में ट्रांसपोर्टर पर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक जांच-पड़ताल के बाद मामला फर्जी बिल-बिल्टी का निकला और खुद ट्रक मालिक की भूमिका संदिग्ध पाई गई। पुलिस टीम ने जांच-पड़ताल के बाद ट्रक मालिक केशव दत्त शर्मा और नाजिम को पकड़ा। दोनों ही जेपी नगर के रहने वाले हैं। कविनगर पुलिस के मुताबिक वाहन मालिक केशव दत्त ने ही पैसे कमाने के लालच में माल हड़पने की साजिश रची। उसने कंपनी में लगे अपने ट्रक पर गतल नंबर प्लेट और नाम पते से फर्जी बिल्टी बनाई। वह उक्त गोदाम से 600 कनस्तर वनस्पति घी लेकर रामपुर के लिए चला लेकिन पूरा माल रास्ते में ही बेच दिया। दारोगा नरेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपियों कीनिशानदेही से 197 कनस्तर बरामद कर लिए। दो ट्रक व शेष टीन लेकर गायब आरोपी के साथियों उस्मान व नसीम निवासी गांव घनसूरपुर जिला जेपी नगर फरार हैं। बदला लेने और लालच में आकर किया अपराधपुलिस हिरासत में केशव दत्त ने बताया कि वह एमए तक पढ़ा है। पिछले दिनों हुए एक दुर्घटना के बाद उसे पैसे की सख्त जरूरत थी। जल्दी पैसे कमाने की चाहत में साजिश रचकर उसने इस घटना को अंजाम दिया। उसने यह भी बताया कि इससे पहले जब वह घी लेकर रामपुर गया, तो वहां फर्म मालिक ने कुछ उल्टा-सीधा कहकर अपमान किया। उसे इसका बदला भी लेना था। उसने बताया कि वह पहले भी दो बार जेल गया है और दो मर्डर भी किए हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
