सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
बेनजीर हत्या मामले में मुशर्रफ को जमानत
शाह को प्रभारी बनाना अपराध नहीं: राजनाथ
'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... 'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... भारत के साथ संबंध सामान्य करेगी PML-N सरकार रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन बुरे फंसे लालू, मानहानि का मामला हुआ दायर
फिर विवादास्पद अफसरों के हाथ आई नोएडा की कमान
लखनऊ, एजेंसी
First Published:05-05-12 02:44 PM
उत्तर प्रदेश सरकार ने विवादास्पद अधिकारियों राकेश बहादुर तथा संजीव सरन को नोएडा प्राधिकरण का क्रमश: अध्यक्ष तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि राज्य की सपा सरकार ने राकेश बहादुर को एक बार फिर नोएडा प्राधिकरण का अध्यक्ष जबकि संजीव सरन को दोबारा मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है।
ये दोनों अफसर इससे पहले भी सपा की सरकार के कार्यकाल में इन्हीं पदों पर तैनात थे। वर्ष 2009 में मायावती सरकार ने इन दोनों को 4700 करोड़ रुपये के होटल प्लाट घोटाले में संलिप्तता के आरोप में निलम्बित कर दिया था।
वर्ष 2006 में सपा के शासनकाल में नोएडा में 14 आलीशान होटलों के लिये जमीन कथित रूप से बाजार मूल्य के मुकाबले बहुत कम दामों में आबंटित की गयी थी। बाद में, सत्ता में आयी मायावती सरकार ने उस आबंटन को रद्द करके निवेशकों को 283 करोड़ रुपये वापस किये थे। हालांकि उसके बाद उच्चतम न्यायालय ने मायावती सरकार के फैसले को खारिज करके आबंटियों को प्रति वर्ग मीटर 70 हजार रुपये अतिरिक्त प्रीमियम का भुगतान करने के निर्देश दिये थे।
00

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
राजनीत में आनेवाले easy money के लिए आते है आज़ादी से अभी तक का इतिहास देख लें गिनती के ऐसे नेता आज़ादी के बाद पहली दूसरी बार ही देखने को मिले जो जनता की सेवा के लिए आये थे बाकी का इतहास देखें तो जिनके पास चुनाव लड़ने तक के पैसे नहीं थे बाद में कहाँ से पैसा फट पड़ा जबकि उनके पास कोई अन्य व्यापार या आय के साधन देखने को नहीं थे ,इस लिस्ट में आज भी कई वर्तमान पार्टियों के सर्वेसर्वा /जन्मदाता है | सारा पैसा इसी तरह भ्रस्ताचार से आता है |
By vijay (5th-May-2012 10:25:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
