ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री ने पूछा कि क्या छत्तीसगढ़ सरकार को तुरंत और केंद्रीय बलों की जरूरत है।कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने छत्तीसगढ में पार्टी कार्यकर्ताओं पर नक्सलियों के हमले को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला करार दिया।प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह से नक्सली हमले को लेकर बातचीत की।
अड़चनें दूर, हिंडन पर तीसरे पुल का निर्माण फिर शुरू
First Published:04-05-12 11:40 PM
गाजियाबाद। वरिष्ठ संवाददाता
हिंडन पर तीसरे पुल का निर्माण भी दो बड़ी बाधाओं को दूर कर फिर शुरू हो गया है। नदी का जलस्तर एक मीटर कम करवाने में जीडीए अफसर सफल हो गए। हिंडन पुलिस चौकी को शिफ्ट करने में भी कामयाबी मिल गई। शुक्रवार को दोनों बाधाएं दूर होते ही अस्थाई कॉपर डैम बनाकर पी-2 पियर का निर्माण शुरू करा दिया गया। हिंडन पर तीसरा ब्रिज करीब 29 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। बीते वर्ष 21 मई से शुरू हुआ निर्माण संतोषजनक पड़ाव पर पहुंच गया है। पियर पी 5 और पी 4 का काम पूरा हो चुका है। पी 3 का निर्माण नदी की धारा और गहराई की वजह से नहीं हो पा रहा था। अस्थाई डैम बनाकर इसका निर्माण पूरा किया गया। लेकिन पियर पी-2 का निर्माण नदी का जलस्तर कम किए बगैर मुमकिन नहीं हो सका। गुरुवार को सिंचाई विभाग से हिंडन नदी का जल स्तर कम करने की निर्णायक वार्ता के बाद शुक्रवार को जलस्तर एक मीटर कम कर लिया गया। शुक्रवार से ही पी-2 का निर्माण शुरू करा दिया गया। जीडीए के मुख्य अभियंता डीआर यादव ने दावा किया है कि सभी 54 पियर्स का निर्माण इस माह के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। पियर से ही पाइल बनेंगे। पाइल पर कैप लगा दिया जाएगा। कैप के ऊपर बीम बनेगी। फिर बीम पर पुल का प्री-कास्ट एलिवेटेड हिस्सा बनाया जाएगा। मुख्य अभियंता ने बताया कि पुल का निर्माण जल्द पूरा करने के लिए एलिवेटेड हिस्से का निर्माण प्री-कास्ट तकनीक से कराया जाएगा।
00

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
इसीलिए तो गाज़ियाबाद की जनता ने अपने प्रतिनिघि चुने अगर ये काम सही समय पर ठीक लागत पर पूरा होता है तो ये एक मिसाल हो सकती है की हाँ भारत में लोकतंत्र जिंदा अभी तो सिर्फ दुआ ही कर सकते
By अमित माथुर (5th-May-2012 10:26:AM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
