खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
हुनर के ‘हुनर’ ने ओलंपिक क्वालीफायर तक पहुंचाया
First Published:02-05-12 11:25 PM
नोएडा। कार्यालय संवाददाता
शहर की हुनर देशवाल ओलंपिक क्वालीफायर के लिए चुनी गई है। फेडरेशन कप (ओलंपिक क्वालीफायर) तैराकी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिला तैराकों को लंदन ओलंपिक का टिकट मिलेगा। जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन करने वाली हुनर को इस प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। यह उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इनके अलावा एक अन्य तैराक को प्रतियोगिता में भेजा जाएगा।डीपीएस स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा हुनर देशवाल ने वर्ष 2011 में राज्य स्तरीय व जूनियर राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन किया। इसी आधार को देखते हुए शहर की इस जलपरी को ओलंपिक क्वालीफायर के चुना गया। फेडरेशन कप सीनियर तैराकी प्रतियोगिता 1 जून से हैदराबाद में शुरू होगी। हुनर के अलावा आरुषि वाही भी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। हुनर बताती हैं कि फेडरेशन कप के लिए चुने जाने के बाद उत्साहित हूं। यह मेरे लिए बड़ी उपलब्धि है। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है। हुनर के पिता सुरेश देशवाल बताते हैं कि बेटी का फेडरेशन कप के लिए चुना जाना मेरे लिए भी गर्व की बात है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पहुंचना बड़ी बात है। यहां की अन्य तैराकों ने भी रिले में बेहतर प्रदर्शन किया था, लेकिन रिले की लड़कियों को इस प्रतियोगिता के लिए नहीं चुना गया। जूनियर तैराकी में हुनर का प्रदर्शन.अंडर-14 में उत्तर प्रदेश तैराकी प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ तैराक का अवार्ड जीता.उत्तर प्रदेश में तीन नए रिकॉर्ड बनाए. राष्ट्रीय जूनियर तैराकी प्रतियोगिता की व्यक्तिगत स्पर्धा में उत्तर प्रदेश की एकमात्र तैराक जो फाइनल में पहुंचने में सफल रहीं.राष्ट्रीय सीबीएसई स्कूल तैराकी प्रतियोगिता के रिले में मेडल.उत्तर प्रदेश जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में पांच स्वर्ण पदकघुड़सवारी में हुनर ने झटके हैं पदकशहर की जलपरी हुनर महज उम्दा तैराक ही नहीं बल्कि अच्छी घुड़सवार भी है। 2011 में धौलाकुंआ दिल्ली में हुई दिल्ली हॉर्स शो में हुनर ने विभिन्न स्पर्धाओं में दो स्वर्ण व एक रजत पदक जीता था। 2012 में हुई हॉर्स शो में हुनर ने जंप स्पर्धा में 15वां स्थान प्राप्त किया था। इस स्पर्धा में 105 पुरुष व महिला घुड़सवारों ने भाग लिया था। हुनर का भाई अरिहन देशवाल ने भी घुड़सवारी प्रतियोगिता में कई पदक जीत चुके हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
