सोमवार, 20 मई, 2013 | 18:33 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में भाजपा को स्पष्ट बहुमत:विजेन्द्र
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:25-04-12 08:10 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया है कि वह दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में अपना महापौर पूर्ण बहुमत से निर्वाचित कराएगी। कांग्रेस के सारे दावों और बहुमत की कहानियों के मनगढंत व जनभावना के विपरीत जनता में भ्रम फैलाने की कवायद बताते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी से सवाल किया कि यदि उनके पास दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में बहुमत है तो वे नामों की सूची सार्वजनिक करें और फिर उसने नेता विपक्ष का नाम क्यों घोषित किया है।
 
गुप्ता ने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल कहते हैं कि उनका पार्षद निर्वाचन प्रक्रिया से कोई लेना देना नहीं था और दोनों लोग निगम चुनाव प्रक्रिया से स्वयं को अलग किए हुए थे पर दूसरी ओर अंदर ही अंदर दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में चोर दरवाजे से षडयन्त्र के तहत कांग्रेस निगम प्रशासन पर कब्जा करने का कुचक्र भी रच रही है। इसी षडयन्त्र के तहत कांग्रेस आम जनता में भ्रम फैलाने का कुत्सित प्रयास कर रही है। उसके पास न तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और ना ही बहुजन समाज पार्टी के पार्षदों का समर्थन है। निर्दलियों का भी समर्थन कांग्रेस को प्राप्त नहीं है।
 
गुप्ता ने कहा कि क्या 104 सदस्यों के सदन में मात्र 29 पार्षद लेकर कांग्रेस अपना महापौर बनवाकर बहुमत हासिल करके निगम के प्रशासन का संचालन कर पाएगी। भाजपा ने साफ किया कि दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में भाजपा के ही महापौर और उपमहापौर निर्वाचित होंगे। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में जीते अधिसंख्य निर्दलियों का समर्थन भाजपा को प्राप्त है। अन्य छोटे दलों के विजई प्रत्याशी भी बराबर भाजपा के सम्पर्क में है। पार्टी को बहुमत साबित करने में कोई भी परेशानी नहीं होगी क्योंकि बहुमत की जादुई संख्या 58 भाजपा के पास है। दो मई को स्थिति पूरी तरह भाजपा के पक्ष में खडी दिखाई देगी।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°