रविवार, 26 मई, 2013 | 07:49 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
एनसीआर के प्रमुख बाजारों में किराया बढ़ा
नयी दिल्ली, एजेंसी
First Published:25-04-12 07:32 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
राष्ट्रीय राजधानी के साउथ एक्सटेंशन, करोल बाग तथा कनाट प्लेस जैसे प्रमुख बाजारों में किरायो में इस साल की पहली तिमाही में नौ प्रतिशत तक की वृद्धि हुई। हालांकि राष्ट्रीय राजधानी के शापिंग मॉल को लेकर कंपनियों में अधिक उत्सुकता इस दौरान देखने को नहीं मिली और वहां किराये पिछले तिमाही के समान ही बने रहे।
 
संपत्ति परामर्शक फर्म कुशमैन एंड वेकफील्ड (सीएंडडब्ल्यू) ने एक रपट में यह निष्कर्ष निकाला है। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) का खुदरा बाजार मुख्यत: लीजिंग गतिविधियों से चलता है और खुदरा कंपनियों ने प्रमुख बाजारों में खासी रुचि दिखाई। आलोच्य तिमाही में साउथ एक्सटेंशन (एक व दो) में किराया 9.10 प्रतिशत, करोल बाग में 7.7 प्रतिशत, कनाट प्लेस में चार प्रतिशत बढ़ा। इसमें कहा गया है कि एनसीआर स्थित शापिंग मॉल्स को लेकर इस तरह की रचि खुदरा कंपनियों ने नहीं दिखाई।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:25 AM
 : 07:10 PM
 : 18 %
अधिकतम
तापमान
44°
.
|
न्यूनतम
तापमान
31°