चीनी प्रधानमंत्री का भारत दौरा, सीमा मुद्दे पर चर्चा संभव चुनाव भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा स्रोत: कुरैशी बिल गेट्स फिर बने दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित पप्पू यादव के खिलाफ अपील करे सीबीआई: माकपा भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम जयपुर में मूक-बधिर छात्राओं के साथ रेप, चार गिरफ्तार कर्नाटक में सिद्धारमैया ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार ओडिशा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, एक गिरफ्तार
संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने लगाई फांसी
गुड़गांव। कार्यालय संवाददाता
First Published:24-04-12 11:33 PM
डीएलएफ क्षेत्र के होटल ने युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। वह सोमवार रात अपने एक पुरुष दोस्त के साथ होटल में ठहरी थी। रात को ही उसका दोस्त राजस्थान जाने की बात कहकर निकल गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरु कर दी है। आशंका है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवती ने फांसी लगाई है।
डीएलएफ फेज दो क्षेत्र में स्थित सिंकदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास आधार होटल में 26 वर्षीय प्राची शर्मा अपने एक पुरुष दोस्त जितेंद्र निवासी भरतपुर राजस्थान के साथ ठहरी थी। देर रात राजेंद्र होटल के स्टॉफ से राजस्थान जाने की बात कहकर निक गया था। मंगलवार को काफी देर तक जब उस कमरे से कोई आवाज नहीं आई तो होटल के स्टॉफ को शक हुआ। इसकी सूचना पुलिस को दी। डीएलएफ फेज दो थाने पुलिस ने पहुंचकर दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खोला गया तो अंदर पंखे से युवती की लाश लटकी हुई थी। युवती प्राची शर्मा दिल्ली के डी ब्लॉक तीसरा पुस्ता सोनिया विहार की रहने वाली है। मौके से काफी छानबीन के बाद भी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। आशंका जताई जा रही है कि प्रेम प्रसंग में झगड़ा होने के चलते युवती ने यह कदम उठाया है। डीएलएफ फेज दो थाना प्रभारी जंगशेर सिंह का कहना है युवती के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया गया है। अभी आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस युवती के दोस्त की भी तलाश में जुट गई है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
