चीन के प्रधानमंत्री भारत के लिए रवाना
बिल गेट्स फिर बने दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति पाकिस्तानः इमरान ने एमक्यूएम को ठहराया जिम्मेदार
आज चलेगा पता, कौन है आईपीएल की फिसड्डी टीम
आज चलेगा पता, कौन है आईपीएल की फिसड्डी टीम
आज चलेगा पता, कौन है आईपीएल की फिसड्डी टीम
पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में
सऊदी अरब में भी मनेगा बिहार दिवस
पटना, एजेंसी
First Published:23-04-12 12:44 PM
बिहार राज्य के गठन के सौ वर्ष पूरा होने के मौके पर देश में ही नहीं विदेशों में भी 'बिहार दिवस' मनाया जा रहा है। इसी क्रम में बिहार इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर वेलफेयर एंड सॉलिडरिटी द्वारा आगामी गुरुवार को सऊदी अरब में भी बिहार दिवस का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजन समिति के प्रमुख ओबेदुर रहमान ने फोन पर बताया कि सऊदी अरब में बिहार के लगभग दो लाख लोग रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्घाटन कमजोर वर्ग के बच्चों को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) की प्रवेश परीक्षा के लिए तैयार करने वाली संस्था सुपर-30 के संस्थापक कुमार आनंद करेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
रहमान ने बताया कि आनंद के आगमन से स्थानीय शिक्षाविद प्रसन्न हैं और वह यहां बुधवार को पहुंच जायेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है, जिसके विषय में यहां रहने वाले राज्य के कई निवासी अंजान हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को बिहार के अतीत एवं वर्तमान के विषय में जानकारी मिलेगी।
20

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
