राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
पुलिस ने दिनदहाड़े हुई लूट को किया सुलझाने का दावा
नई दिल्ली कार्यालय संवाददाता
First Published:22-04-12 10:02 PM
17 अप्रैल को दक्षिणी दिल्ली के आनंद निकेतन में फ्रेंच दंपति के घर दिन दहाड़े हुई लूट का मामला पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। इस सिलसिले में एक महिला सहित दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है और लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी महिला रोजी करीब छह माह पहले इस घर में नौकरानी के रूप में तीन सप्ताह तक काम कर चुकी थी। उसका पुलिस वैरिफिकेशन नहीं करवाया गया था। इस वारदात ने उसके प्रेमी अशोक ने उसका साथ दिया था। आरोपी महिला का पति प्रवीण उर्फ राजेश हत्या के एक मामले में तिहाड़ जेल में है। लूट के बाद एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करते हुए आरोपियों ने हजारों की खरीददारी की थी। इसमें मयूर विहार से साढ़े चार हजार दवाएं और साढ़े 12 हजार के ओवेन के साथ कपड़े खरीदे गए थे। साथ ही डिफेंस कालोनी मार्केट से साढ़े छह हजार रुपए में कई सामान खरीदे गए थे।
साउथ कैंपस थाने में दर्ज की गई शिकायत के अनुसार फ्रेंच नागरिक ओरेन पाली लोथा अपने पति गिल्स के घर से निकलने के बाद काम से मैक्स अस्पताल चली गई थी। इसके बाद उनकी मेड लिली थामस वहां आई थी जिसे किसी अनजान व्यक्ति ने चाकू के बल पर बांध दिया था और घर में दिनदहाड़े लूट की थी। पुलिस जांच के दौरान रोजी का नाम सामने आया। इसके बाद जब पड़ताल शुरू हुई तो एक-एक कर के परतें खुलती गईं। तमाम लोगों से पूछताछ और फोन कॉल डीटेल्स खंगालने के बाद रोजी और अशोक को मयूर विहार-फेज 2के चिल्ला गांव से गिरफ्तार किया गया।
लूटा हुआ सामान बरामद हुआ :
गहने : 10 लाख रुपए के
नकद : दो हजार, 290
कार्ड : एटीएम, क्रेडिट और अन्य
लूटा गया और लूट के पैसे से खरीदा गया सामान
वारदात में इस्तेमाल चाकू और मोटरसाइकिल

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल