सोमवार, 20 मई, 2013 | 14:05 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
थोड़ा इंतजार मिलेगी पानी की समस्या से निजात
गुड़गांव। कार्यालय संवाददाता
First Published:22-04-12 09:54 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
साइबर सिटी में पानी की सप्लाई को बेहतर करने के लिए निगम को सरकार की मंजूरी का इंतजार है। निगम अधिकारियों का दावा है कि मंजूरी मिलने के बाद शहर में पानी की समस्या को काफी हदतक दूर कर दिया जाएगा।


गौरतलब है कि निगम ने शहर की पानी सप्लाई की जिम्मेदारी आउटसोर्सिग पर देने की योजना तैयार कर रखी है। निगम की ओर से एक कंपनी को ठेका देने की प्रक्रिया भी पूरी की जा चुकी है। लेकिन, सरकार की सहमति ना मिलने के कारण कार्य में देरी हो रही है। 
नगर निगम पानी की सप्लाई अपने जिम्मे लेने से पहले इसके लिए आधुनिक तकनीक से इसे पूरा करने की योजना तैयार की हुई है। सरकार की मंजूरी के बाद जनस्वास्थ्य विभाग से नगर निगम क्षेत्र में पानी की आपूर्ति व्यवस्था हटाकर इसे निजी एजेंसी के हवाले कर दिया जाएगा। ऐसी व्यवस्था पहली बार हो रही है। जब पानी जैसी अत्यंत महत्वपूर्ण जरूरत को निजी एजेंसी के हवाले किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक संभव है कि  जल्द ही निजी एजेंसी को सरकार कार्य करने की मंजूरी प्रदान कर दे। निगम पानी की आपूर्ति को निजी हाथों में सौंपने की वजह कर्मियों की किल्लत की समस्या दूर होने की उम्मीद है। जिस तरह सफाई के लिए निजी एजेंसी के कर्मियों के फोन नंबर लोगों के बीच आम किए गए हैं। इसी तहर पानी की आपूर्ति करने वालों के नंबर और शिकायत का तरीका आदि लोगों के बीच आम किया जाएगा। इन्हें सुपरवाइज करने के लिए निगम के अधिकारी रहेंगे।
निगम के एई यशवीर मलिक ने बताया कि एक कंपनी को इसके लिए ठेका देने की योजना है। हमारी योजना के अनुसार अभी तक यह कार्य निजी एजेंसी को मिल गई होती। लेकिन,मंजूरी ना मिलने के कारण यह कार्य रुका हुआ है।

इनसेट-

-जनस्वास्थ्य विभाग शहर को 7.5 मिलियन गैलन पानी प्रतिदिन सप्लाई कर रहा है।
-विभाग के पास 60 टय़ूबवेल अपने भी हैं, जिनसे लगभग दो एमजीडी पानी निकाला जाता है। अन्य पानी हुडा से नहरी पानी आता है।
-15 बूस्टिंग स्टेशनों की सहायता से पानी को एकत्र किया जाता है।
 

करोड़ों की योजना पर चल रहा काम
नगर निगम ने पिछले साल से कई जगह पाइप लाइन बिछाने का काम कर रहा है। निगम की पानी के लिए 107 करोड़ की योजना कार्यान्वित हो रही है। शहर की सबसे बड़ी कॉलोनी राजेन्द्र पार्क में पीने का पानी अब तक नहीं है। यहां लगभग एक लाख लोग रहते हैं। यहां 77 करोड़ खर्च कर पानी की पाइप लाइने बिछाई जा रही हैं। निगम पानी की कमी वाले जगहों पर नया बूस्टिंग स्टेशन व टय़ूवेल लगा रहा है। नहरी पानी के लिए पाइप लाइन बिछाए जाने का काम भी सिकन्दरपुर व अन्य जगहों पर किया जाना है।


पानी की आपूर्ति में फिलहाल आ रही दिक्कतें

-        जनस्वास्थ्य विभाग के अनुसार पानी की  कम क्षमता वाली पाइप लाइनें , पुरानी और जजर्र पाइप लाइनों को बदलने की जरूरत है।
 
-        दूसरी दिक्कत जनसंख्या की है। आकड़ों में जन स्वास्थ्य विभाग के दायरे में जितनी जनसंख्या को पानी दिया जाता है वास्तव में उसकी संख्या दोगुनी से ज्यादा है। आकड़ों में जनस्वास्थ्य विभाग के दायरे में 2.38 लाख की है। जबकि, निगम क्षेत्र में 15 लाख की आबादी रहती है। 
 
-        जनस्वास्थ्य विभाग प्रति व्यक्ति 135 लीटर पानी प्रतिदिन सप्लाई करता है मगर जनसंख्या का दबाव ज्यादा होने के कारण एक व्यक्ति को इसके आधे से भी कम पानी मिलता है।
 
-        पुरानी जजर्र पाइप लाइनें अकसर सीवर लाइन से कनेक्ट हो जाती है,जो शहर में अनियोजित हैं।
 
- - गर्मियों में पानी की बहुत ज्यादा किल्लत होती है। एक तरफ हुडा से नहर का पानी कम आता है दूसरी ओर जरूरत जन स्वास्थ्य विभाग के टय़ूबवेल के पानी का स्तर भी नीचे चला जाता है।


यहां पर है ज्यादा दिक्कत
सेक्टर-40, शिवाजी नगर, पटेलनगर, शांतिनगर, ओमनगर, शिवाजी पार्क, चार-आठ मरला, अजरुननगर, रामनगर, लक्ष्मण विहार, सुशांत लोक, सेक्टर-55 व 56, सेक्टर-17 जैसे तमाम इलाकों में पानी की समस्या गर्मियों में खासी गंभीर हो जाती है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°