खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
ट्रेन के सामने कूदकर जान दी
First Published:19-04-12 12:38 AM
गाजियाबाद। कार्यालय संवाददाता। दिल्ली निवासी टूरिस्ट कैब चालक ने सिहानी गेट इलाके स्थित रेलवे फाटक के पास बुधवार सुबह एक सुपरफास्ट ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
जहांगीरपुरी, दिल्ली निवासी परमजीत सिंह (35) टूरिस्ट कैब चलाता है। 15 अप्रैल को वह टूरिस्ट को लेकर नैनीताल गया हुआ था। मंगलवार शाम को अपने घर फोन कर उसने सूचना दी कि उसकी तबीयत खराब हो गई है। वह बस से दिल्ली आ रहा है।
बुधवार सुबह सात बजे रामचमेली चड्ढा कॉलेज के पास रेलवे ट्रैक पर वह सुसाइड का प्रयास कर ही रहा था, कि वहां मौजूद लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया मगर उसने उनकी बात नहीं मानी और ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि यह जांच की जा रही है कि आखिर परमजीत सिंह ने यहां आकर खुदकुशी क्यों की।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
