मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत दिल्ली सरकार ने भुल्लर का मामला गृह मंत्रालय को भेजा राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
अमृतसर, जयपुर व शिमला के लिए मिलेंगी नई बसें
कार्यालय संवाददाता गुड़गांव।
First Published:17-04-12 09:35 PM
अमृतसर का स्वर्ण मंदिर, शिमला की वादियां, जयपुर का हवा महल घूमने की तमन्ना रोडवेज की बसें पूरा करेंगी। माह के अंत तक जहां शिमला के लिए नई लग्जरी बसें लाने की तैयारी है वहीं अगले महीने तक तीन नई सुपर लग्जरी वोल्वो बसें भी मिल जाएंगी। यह वोल्वो बसें अमृतसर और जयपुर के लिए चलाई जाएंगी।
गुड़गांव रोडवेज को कुल 15 वोल्वो बसें मिलनी हैं। इसी महीने मिली छह वोल्वो बसों को गुड़गांव से चंडीगढ़ रूट पर चलाया जा रहा है। अब माह के अंत या अगले महीने की शुरूआत तक तीन वोल्वो बसें और आ जाएंगी। इन्हें अमृतसर व जयपुर के बीच चलाया जाना है। आगे आने वाली वोल्वो बसों को आगरा के लिए भी चलाया जा सकता है। शिमला के लिए अतिरिक्त लग्जरी बसें चलाई जानी हैं। जो अप्रैल के अंत से ही शुरू हो सकती हैं। जीएम रोडवेज यशेंदर सिंह ने कहा कि अमृतसर के लिए दो बसें शुरू की जा सकती हैं। बाद में आगरा रूट पर भी वोल्वो बस दौड़ाने की भी योजना है। वोल्वो बसों के जरिए राज्य की राजधानी के अलावा महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों से गुड़गांव को जोड़ने के बारे में सोचा गया है। इन रूटों पर खासी सवारी मिलने की उम्मीद है। शिमला के लिए फिलहाल चल रही बसों को भी नई बसों से रिप्लेस किया जाएगा। ताकि लंबा सफर सस्ता व आरामदायक हो।
10

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
