फोटो गैलरी

Hindi Newsनिगम चुनाव के दिन सुबह पांच बजे से चलेगी मेट्रो

निगम चुनाव के दिन सुबह पांच बजे से चलेगी मेट्रो

दिल्ली नगर निगम के चुनाव के दिन यानी 15 अप्रैल को दिल्ली मेट्रो की सभी छह लाइनों पर मेट्रो सेवा सुबह छह बजे के बजाय पांच बजे से उपलब्ध...

निगम चुनाव के दिन सुबह पांच बजे से चलेगी मेट्रो
Wed, 11 Apr 2012 03:02 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली नगर निगम के चुनाव के दिन यानी 15 अप्रैल को दिल्ली मेट्रो की सभी छह लाइनों पर मेट्रो सेवा सुबह छह बजे के बजाय पांच बजे से उपलब्ध होगी।

दिल्ली मेट्रो के प्रवक्ता के अनुसार इस दिन सुबह पांच बजे से छह बजे तक मेट्रो 15 मिनट की फ्रीकवेन्सी पर चलेगी जबकि छह बजे के बाद यह अन्य दिनों की तरह सामान्य फ्रीकवेन्सी पर चलेगी। मेट्रो सेवा के बंद होने के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है और यह सामान्य दिनों की तरह अपने निर्धारित समय तक ही चलेगी।

15 अप्रैल को सभी छह लाइनों के आरंभिक स्टेशनों से मेट्रो के चलने का समय इस प्रकार है...
दिलशाद गार्डन: 0500 बजे
रिठाला: 0500 बजे
हूडा सिटी सेन्टर: 0454 बजे
जहांगीरपुरी: 0500 बजे
विश्वविद्यालय: 0500 बजे
नोएडा सिटी सेन्टर: 0500 बजे
वैशाली: 0500 बजे
द्वारका: 0500 बजे
द्वारका सेक्टर 21: 0500 बजे
मुंडका: 0510 बजे
इंद्रलोक: 0500 बजे
कीर्ति नगर: 0500 बजे
केन्द्रीय सचिवालय: 0500 बजे
बदरपुर: 0500 बजे

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें