राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
लगातार दूसरे दिन भी बारिश से भीगी दिल्ली
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:11-04-12 01:49 PM
राजधानी में बुधवार को लगातार दूसरे दिन बारिश के कारण कई क्षेत्रों में भारी जाम और ट्रैफिक की समस्या ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग ने अगले दो दिन और बारिश की संभावना जताई है।
सुबह की बारिश से राजधानी के कश्मीरी गेट, भोगल और विकास मार्ग सहित कई इलाकों में आंशिक जलभराव के कारण सड़कों पर मोटर गाडियों की रफ्तार धीमी हो गई। बारिश की वजह से ऑफिस जाने वाले लोगों को घरों से बाहर निकलकर अपने कार्यस्थल तक पहुंचने में काफी दिक्कतें आईं।
बुधवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटे के दौरान 5.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। कल दोपहर बाद तेज आंधी और उसके बाद गरज चमक के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया और ट्रैफिक जाम की समस्या हुई। शहर में आई आंधी की गति 90 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई।
बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। कल के 23.1 डिग्री सेल्सियस से घटकर आज यह 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
