बुधवार, 22 मई, 2013 | 14:23 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
भारत ने सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का गोवा तट से सफल परीक्षण किया
 
साहिबाबाद पुलिस ने पकड़ा शातिर वाहन चोर
ट्रांस हिंडन। कार्यालय संवाददाता
First Published:31-03-12 10:34 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
साहिबाबाद पुलिस ने शुक्रवार देर रात चेकिं ग के दौरान लोनी-वजीराबाद रोड से शातिर वाहन चोर गिरोह के एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। जबकि इस दौरान उसके दो अन्य साथी भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने वाहन चोर के पास से एक तमंचा, दो कारतूस और ट्रैक्टर-ट्राली बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक इस गिरोह के सदस्य ने दर्जनों वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।

पुलिस बदमाश से पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक गिरफ्त में आया बदमाश मेरठ के सरदाना का रहने वाला है। शनिवार देर रात पुलिस ने चेकिंग के लिए एक ट्रैक्टर को रोका और युवक की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किए। पुलिस ने बताया कि उसके दो साथी अजीत और बोघा भागने में कामयाब रहे। पूछताछ कर गिरोह में शामिल अन्य बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

कार का शीशा तोड़ कर लैपटाप चोरी

इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को कार का शीशा तोड़कर सामान उड़ाने वाले गिरोह ने महागुन मेट्रो मॉल के पास रोड के किनारे खड़ी कार का शीशा तोड़कर लैपटाप चोरी कर लिया। इस संबंध में पीडिम्त ने इंदिरापुरम थाने में लैपटाप चोरी की तहरीर दी है। जानकारी के मुताबिक वैशाली सेक्टर-4 स्थित गौड़ गंगा अपार्टमेंट में रहने वाले अर्निवान बागची की कार को शातिर चोरों ने निशाना बनाया। वह एक समाचार पत्र में बड़े पद पर कार्यरत हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°