खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
मुलायम, अखिलेश को झटका, जारी रहेगी सीबीआई जांच
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:13-12-12 05:40 PM
Last Updated:13-12-12 05:40 PM
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को निर्देश दिया कि वह आय से अधिक संपत्ति के मामले में समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव और उनके बेटे अखिलेश यादव के खिलाफ जांच को आगे बढ़ाए।
शीर्ष अदालत ने हालांकि, मुलायम की पुत्रवधू एवं अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव के खिलाफ यह कहकर सीबीआई जांच को खत्म कर दिया कि उनके पास कोई सरकारी पद नहीं था और वह सिर्फ एक निजी व्यक्ति थीं।
प्रधान न्यायाधीश अल्तमस कबीर और न्यायमूर्ति एचएल दत्तू ने एक मार्च 2007 के अपने आदेश में भी संशोधन किया और सीबीआई से कहा कि वह शीर्ष अदालत के समक्ष स्थिति रिपोर्ट पेश करे, न कि सरकार के समक्ष।
पीठ ने कहा कि हम सीबीआई को सरकार के समक्ष रिपोर्ट पेश करने का निर्देश देने संबंधी एक मार्च 2007 के अपने आदेश में संशोधन कर रहे हैं, ताकि इसमें हुई त्रुटि को दूर किया जा सके। पीठ ने कहा कि दिल्ली पुलिस प्रतिष्ठान अधिनियम (जिसके तहत सीबीआई काम करती है) में भी यह नहीं कहा गया है कि एजेंसी को सरकार के समक्ष स्थिति रिपोर्ट दायर करनी होगी।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
