बुधवार, 19 जून, 2013 | 23:53 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया  दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
 
Image Loading अन्य फोटो
संबंधित ख़बरे
पुलिस आयुक्त ने अफसोस तो जताया, पर नहीं मांगी माफी
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:24-12-12 10:36 PM
Last Updated:24-12-12 10:36 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
दिल्ली के पुलिस आयुक्त नीरज कुमार ने इंडिया गेट पर पुलिस कार्रवाई में किसी भी निर्दोष व्यक्ति को चोट पहुंचने की स्थिति के लिए सोमवार को अफसोस प्रकट किया, लेकिन प्रदर्शनों को शांत करने के लिए पुलिस ने जो भी किया, उसके लिए माफी मांगने से इनकार कर दिया।

कुमार ने एक चैनल से कहा कि यदि किसी निर्दोष व्यक्ति को चोट पहुंची है, तो मैं अपना अफसोस जताता हूं, लेकिन पुलिस ने वहां जो कुछ किया, उसके लिए मैं माफी नहीं मांगूगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह यह महसूस करते हैं कि मीडिया ने प्रदर्शन भड़काया, तो उन्होंने कहा कि हां, बिल्कुल ऐसा है।

जब उनसे पूछा गया कि चलती बस में युवती के साथ गैंगरेप होने के बाद क्या उन पर इस्तीफा के लिए दबाव पड़ा था तो उन्होंने इसका नकारात्मक जवाब दिया और कहा कि वह मैदान छोड़ने वाले नहीं हैं।

कुमार ने कहा कि यदि हम केवल पुलिस को कोसते रहें, यदि हम हर रोज तंत्र को कोसते रहें, तो इससे हम कहीं (किसी नतीजे पर) नहीं पहुंचने वाले हैं। यदि पुलिस आयुक्त को बर्खास्त करने से महिलाओं की सुरक्षा सुधर जाए तो, हर रोज ऐसा किया जाए।

उन्होंने कहा कि पूर्णत: फालतू किस्म के तत्व इंडिया गेट पर प्रदर्शन पर हावी हो गए और पुलिस को कार्रवाई के लिए बाध्य होना पड़ा। जब उनसे कहा गया कि कई निर्दोष प्रदर्शनकारियों को भी निशाना बनाया गया तो उन्होंने उलटा सवाल किया, क्या ऐसी स्थिति में उपद्रवियों के बीच से असल प्रदर्शनकारियों को अलग करना संभव है।

कुमार ने लड़की के साथ गैंगरेप को बहुत ही बर्बर कृत्य करार दिया और कहा कि जनता की प्रतिक्रिया तो स्वभाविक है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:23 AM
 : 07:21 PM
 : 49 %
अधिकतम
तापमान
36°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25°