शुक्रवार, 12 मार्च, 2010 | 00:29 | IST
  RSS | 
Site Image Loading
Image Loading
Image Loading
 
नहीं मिल रहा है ज्यादातर खातों का बैलेंस
हमारे संवाददाता, गाजियाबाद
First Published:09-02-10 07:52 PM
Last Updated:09-02-10 08:40 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ-

गाजियाबाद सब पोस्ट ऑफिसों में खातों का कंप्यूटराइजेशन शुरू होने के साथ ही उनमें गड़बडियां मिलनी शुरू हो गई हैं। इनमें ज्यादातर खातों के बैलेंस नहीं मिल रहे हैं जिस कारण विभाग खासी परेशानी में है। खातों में हुई गलतियों के कारण किसी भी सब पोस्ट ऑफिस का बैलेंसशीट नहीं मिल रहा है।


गाजियाबाद के 42 सब पोस्ट ऑफिसों को हाई-फाई बनाने के लिहाज से उनके सभी डाटा को कंप्यूटराइज किया जा रहा है। इसी कंप्यूटराइजेशन के दौरान तमाम खातों में गलतियां मिल रही हैं। इस बारे में सब पोस्अ ऑफिसों के अधिकारियों का कहना है कि मैन्यूअल काम होने के कारण गलतियां संभव हैं। मगर कार्यकारी पोस्ट मास्टर अपराजिता पटनायक का कहना है कि खातों में मिली गड़बड़ियों से विभाग और ग्राहक दोनों परेशान हैं। इन गलतियों में किसी के खाते से पैसे गायब है तो किसी के खाते का बैलेंस सही नहीं है। विभागिय अधिकारि यह कह रहे हें कि कई बार एक अकाउंट का पैसा किसी दूसरे अकाउंट में क्रेडिट हो जाता है तो यह परेशानी आ जाती है। मगर ऐसे केस में फाइनल बैलेंसशीट तो मिल जाती है। मगर इन सब पोस्ट ऑफिसों के तो फाइनल बैलेंसशीट ही नहीं मिल रहे हैं, ऐसे में विभाग के आला अधिकारियों को शक है कि खातों में कहीं न कहीं भारी गड़बड़ की गई है। फिलहाल इस मामले को स्थानीय अधिकारी देख रहे हैं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ- share   स्टोरी का मूल्याकंन
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
sky
साफ
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
  : 06:36 AM
  : 18:27 PM
  : 34%
अधिकतम
तापमान
30.5°
.
|
न्यूनतम
तापमान
14.5°