प्रख्यात कथाकार अमरकांत को व्यास सम्मान सचिन-सौरभ के समां से थमा दिल्ली का विजय रथ
योग गुरु स्वामी रामदेव ने मायावती को आड़े हाथों लिया स्वर्णिम प्रदर्शन से मिलेगी राष्ट्रमंडल खेलों में प्रेरणाः संधू
यौन क्रिया में खपने वाली कैलोरी को माप लेगा आई-फोन वीडियोकॉन ने नौ और मोबाइल हैंडसेट पेश किए रायल्स के खिलाफ बेंगलूर का पलड़ा भारी बैंकिंग में उतरने का फैसला एलआईसी करेगी: वित्त मंत्रालय थ्रीजी स्पेक्ट्रम बोली प्रक्रिया पर रोक नहीं: हाई कोर्ट बच्चों का यौन शोषण चर्च तक सीमित नहीं: मर्केल
दिल्ली सरकार बुधवार से मदर डेयरी और केंद्रीय भंडार पर सस्ती कीमतों पर दाल उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित व खाद्य और आपूर्ति मंत्री हारून यूसुफ पटपड़गंज स्थित केंद्रीय भंडार में इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।
गौरतलब है कि गत सप्ताह संवाददाता सम्मेलन में यूसुफ ने केंद्रीय भंडार व मदर डेयरी से दाल बेचे जाने की घोषणा की थी। जिसके तहत बुधवार से दाल बेचे जाएंगे। युसूफ ने कहा कि सरकार लोगों को राहत पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रही है। दाल बेचने की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। विभिन्न इलाकों के चिन्हित मदर डेयरी और केंद्रीय भंडार पर निर्बाध रूप से आपूर्ति को सुनिश्चित किया गया है। जिससे लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और दाल लेने के इच्छुक लोगों को वापस न लौटना पड़े। यहां बाजार से काफी कम कीमत पर दालें उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बिकवाए जा रहे आटा को लोगों ने काफी पसंद किया है। वह पहले की तरह लोगों तक पहुंचते रहेंगे।
कहां बिकेंगी दालें
केंद्रीय भंडार: 84
मदर डेयरी: 288
दाल की किस्में: चना, अरहर, उड़द, मूंग, मसूर दाल के अलावा राजमा, काबली चना आदि भी बाजार से कम कीमत पर उपलब्ध कराए जाएंगे। एक-एक किलो के पैकेट में होगा उपलब्ध।
(आटा पहले की तरह केंद्रीय भंडार और अन्य जगहों पर 139 रुपये में 10 किलो बिकता रहेगा।)

ई-मेल

लिखे (0)






