पुलिसकर्मियों में ल्यूकास का शव मिला, इंस्पेक्टर का पता नहीं भ्रष्टाचार मामले में केतन देसाई के खिलाप पेशी वारंट जारी लंदन में पीटने से हुई थी भारतीय दुकानदार की मौत आर्थिक संकट से जूझ रहा है तालिबान: अमेरिकी जनरल दुबई में 13,000 लोगों ने अपनाया इस्लाम धर्म औरंगजेब की लिखी कुरान की प्रति होगी नीलाम ग्रुप बाहर नहीं निकाल रहा, छोड़ने की इच्छा मेरीः रतन-टाटा दीपिका तीरंदाजी विश्व कप में स्वर्ण के करीब कोर्ट में आरोपी तिकड़ी का बचाव करेगा पाकिस्तान
सुप्रीम कोर्ट का असर: गरीबों को 25 लाख टन अनाज
दिन-दोपहर डाके, चोरी, छिनैती और चेन स्नेचिंग से परेशानी डीएलएफ कॉलोनी का प्रयास रंग लाया है। एक संस्था ने पहल की थी तो लोग पुलिस के साथ नाइट पेट्रोलिंग को तैयार हो गए। अब सब कुछ काबू में है। आरडब्लूए ने समाज के इन पहरेदारों का खुले मंच पर सम्मान किया तो कोई अपने हाथ नहीं बांध सका।
साहिबाबाद स्थित डीएलएफ कॉलोनी में दो महीने पहले अपराधों का बोलबाला था। चैन झपटमारी, चोरी, लूट जैसी वारदातें आम बात हो गई थी। लेकिन पिछले दो महीनों से संस्था के लोगों की मेहनत रंग लाई। उन्होंने कॉलोनी में पेट्रोलिंग के लिए पुलिस का पूरा सहयोग किया। फलस्वरूप कॉलोनी में होने वाली आपराधिक घटनाओं में काफी कमी आई है। इस काम के लिए ज्वाइंट पेट्रोलिंग का हिस्सा बने भुवन शर्मा, विक्की, एमए खान, जेके पाल, गौरव, अमित, मनीष, बलदेव, और प्रवीन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि संस्था के प्रयास से कॉलोनी में क्राइम ग्राफ घटा है। जहां शाम को लोग घर से निकलने में डरते थे। वहीं अब देर रात घर लौटने पर लोगों को डर नहीं लगता। लोग खुद को सुरक्षित महशूस करने लगे है। इस मौके पर संस्था के महासचिव रवि कुमार, समाजसेवी सेवाराम कसाना, मधुकर पांडेय, एनपी सिंह, प्रवीन कुमार आदि कई लोग मौजूद रहे।

ई-मेल

लिखे (0)









