मारे गए बंधक पुलिसकर्मी की शिनाख्त ल्यूकास के रूप में पुलिसकर्मियों में ल्यूकास का शव मिला, इंस्पेक्टर का पता नहीं भ्रष्टाचार मामले में केतन देसाई के खिलाप पेशी वारंट जारी लंदन में पीटने से हुई थी भारतीय दुकानदार की मौत आर्थिक संकट से जूझ रहा है तालिबान: अमेरिकी जनरल दुबई में 13,000 लोगों ने अपनाया इस्लाम धर्म औरंगजेब की लिखी कुरान की प्रति होगी नीलाम ग्रुप बाहर नहीं निकाल रहा, छोड़ने की इच्छा मेरीः रतन-टाटा दीपिका तीरंदाजी विश्व कप में स्वर्ण के करीब कोर्ट में आरोपी तिकड़ी का बचाव करेगा पाकिस्तान
दिल्ली-हावड़ा के बीच रेल संचालन पर एकबार फिर गड़बड़ाया गया। वैसे इस रेल खंड पर आज रेलवे पर दोहरी मार पड़ी है। नक्सलियों के कई राज्यों में बंद की घोषणा के खुर्जा जंक्शन के पास रेल लाइन के फ्रैक्चर होने मुसीबत और बढ़ गई। गंगरौल-सिकंदरपुर रेलवे स्टेशन के पास अप लाइन पर रेल लाइन के फ्रेक्चर होने की सूचना के बाद लगभग आधा दजर्न रेलगाड़ियों का संचालन गड़बड़ा गया। लाइफ लाइन अलीगढ़ ईएमयू के लेट होने से दैनिक यात्राी खासा परेशान हुए।
खासकर सुबह के समय दिल्ली-नई दिल्ली जाने वाली ट्रेनों के लेट होने से स्टेशन पर यात्राी हलकान रहे। मेन रूट पर दिल्ली आने वाली ट्रेनों को काउंशन देकर धीरे-धीरे निकाला गया। सुबह लगभग साढ़े आठ बजे ही रेल प्रशासन को पटरी के फ्रैक्चर होने की सूचना मिली थी। ट्रेक पर यह समस्या दोपहर साढ़े बारह तक रही। उसके बाद ही संचालन में सुधार आया। मंगलवार को दिल्ली आने वाली गाड़ियों को लगभग चार घंटे तक काउंशन से चलाने के कारण ट्रेनें लेट आईं और सुबह आने वाली लिच्छवी,लालकिला और दोपहर में गाजियाबाद पहुंचने वाली जोगबनी सुपरफास्ट ट्रेन 10 -10 घंटे तक लेट हो गई जबकि महानंदा एक्सप्रेस 19 घंटे तक लेट हो गई। सुपरफास्ट व मेल,एक्सप्रेस ट्रेनों के रफ्तार पर ब्रेक लग जाने के कारण कई अन्य एक्सप्रेस ट्रेनें बहुत लेट हो गई। दैनिक यात्रियों की लाइफ लाइन कही जाने वाली अलीगढ़-दिल्ली ईएमयू भी लेट हो गई। इससे दिल्ली जाने वाले दैनिक यात्राियों को भी काफी दिक्कतें आई। घंटों-घंटों लेट होने के कारण जंक्शन स्टेशन पर यात्राियों को परेशानी उनके चेहरे पर झलक रही थी। रेल यात्रियों से ज्यादा रेल मुसाफिरों के उन नाते-रिश्तेदारों को घंटों तक स्टेशन पर रूक इंतजार करना पड़ा। प्रतीक्षालय में यात्रियों के बैठने की समुचित व्यवस्था न होने से लोंगों को बेहद परेशानी हुई।

ई-मेल

लिखे (0)









