महीने के अंत तक नई पार्टी बना सकते हैं अमर उड़ीसा में आईपीएल टिकटों को लेकर उत्साह नहीं राष्ट्रमंडल खेलों से पहले भिखारियों से मुक्त होगी दिल्ली नाइटराइडर्स का विजय अभियान जारी, मैथ्यूज फिर चमके संदेह के घेरे में शलाका सम्मान, साहित्यकार हुए लामबंद खिलाड़ियों को सजा देना जरूरी था: बट आईपीएल के मैचों में सट्टा खिलाने के आरोपी गिरफ्तार एएडी इंटरसेप्टर मिसाइल का परीक्षण स्थगित सोहराबुद्दीन मामले में फिर सुप्रीम कोर्ट जा सकती है सीबीआई दुबई में सात भारतीयों को सजा-ए-मौत का इंतजारः रिपोर्ट
विकास अग्रवाल सेक्टर-63 स्थित एक कॉल सेंटर कंपनी में काम करता है। मंगलवार की सुबह तैयार होकर ऑफिस निकला। मोरना बस अड्डे से होशियारपुर की ओर पैदल चल रहा था, अचानक एक कार गुजरी और उसके सफेद शर्ट व सूट पर ऐसा कीचड़ उड़ेल दिया कि वह कुछ देर तक यह नहीं समझ सका कि ऑफिस जाए या वापस घर लौटे। अंत में अपनी हालत देखकर उसने घर जाने का ही निर्णय लिया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि रात में हुई बारिश का पानी सुबह दस बजे भी रोड पर जमा रहा। इसकी वजह ड्रेनेज सिस्टम का ठीक न होना है, जिसका खामियाजा विकास जैसे कई लोगों को भुगतना पड़ा।
शहर की मुख्य सड़कों मास्टर प्लान रोड नंबर एक, दो व तीन को वीआईपी सड़क का दर्जा मिला है। इसके दुरुस्तीकरण के लिए हर साल पचास लाख रुपए खर्च होते हैं। एक ठीकठाक बारिश से इस खर्च पर सवाल खड़ा हो जाता है। इन तीन प्रमुख सड़कों के अलावा सेक्टर के अंदर बनी सड़कों की हालत और भी बदहाल है। सेक्टर-19 से कैम्ब्रिज स्कूल की ओर जाने वाली रोड हो या सेक्टर-दो व तीन की रोड, सबकी एक जैसी स्थिति है। इसकी एकमात्र वजह है ड्रेनेजे सिस्टम का दुरुस्त न होना। एक दिन की बरसात में स्थिति बदतर हो गई। बारिश के मौसम में परेशानी और बढ़ जाती है। हर साल रोड की मरम्मत करने के बावजूद पानी की सही निकासी न होने के कारण सड़क पर पानी भरने से लेकर उखड़ने तक का नजारा आम हो जाता है।
ऐसा नहीं है कि सड़कों के किनारे ड्रेनेज नहीं बने हैं। शहर की सभी सड़कों पर ड्रेनेज होने के बावजूद काम नहीं कर रहे हैं। इस समस्या पर ध्यान न देने की स्थिति में बरसात का मौसम सड़कों की मरम्मत पर होने वाले लाखों रुपए बर्बाद कर देने के साथ ही लोगों के लिए भी मुसीबत लेकर आएगा।
कहां हुई सड़क की दुर्दशा
टेलीफोन एक्सचेंज चौराहे पर
बस अड्डे के सामने रोड पर
ममूरा चौक
ममूरा से खोड़ा-लेबर चौक की ओर रोड के किनारे
शॉप्रिक्स मॉल के सामने रोड पर गड्ढा
सेक्टर-27 व 19 के बीच की रोड आदि

ई-मेल

लिखे (0)






