वर्ल्ड के सबसे छोटे आदमी का निधन
इस सप्ताह पूरा हो जाएगा कसाब का मुकदमा
ईडन पर अपना काम बेहतरी से करेंगे
बचकर रहना होगा चेन्नई सुपर किंग्स से
अपनी जेब पर तिरंगा लगा सकेंगे सांसद
इंटरसेप्टर मिसाइल का परीक्षण रहा नाकाम
वनडे रैंकिंग में धोनी के करीब पहुंचे हसी
वीरू के वज्र से रायल्स ध्वस्त
कुछ समय और झेलनी पड सकती है महंगाई: प्रणब आईपीसीसी प्रमुख का पद नहीं छोड़ेंगे पचौरी
उत्तर प्रदेश के कानपुर में मंगलवार को एक छात्र ने अपने सहपाठी को गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हमलावर छात्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
घटना शहर के चकेरी इलाके के के.आर.एजुकेशनल सेंटर इंटर कॉलेज की है, जहां मंगलवार सुबह 16 वर्षीय छात्र अमनदीप ने स्कूल के अंदर अपने सहपाठी विवेक सिंह को रिवॉल्वर से गोली मार दी। गोली विवेक के पेट में लगी। उसे तत्काल हैलट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
चकेरी थाना प्रभारी एच.एल.वर्मा ने बताया कि गोली मारकर अमनदीप फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि वह अपने चाचा का लाइसेंसी रिवाल्वर घर से लेकर स्कूल आया था। वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों छात्रों के बीच किसी बात को लेकर सोमवार को हाथापाई हो गई थी। इसके बाद अमन ने विवेक को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।

ई-मेल

लिखे (0)






