विपक्ष का विरोध, सरकार ने रोका परमाणु विधेयक पूर्वोत्तर में मीडिया पर आतंकवादी समूहों व सरकार का दबाव बसपा का शक्ति प्रदर्शन, 20 लाख लोगों का हुजूम आगे के मैचों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे: धोनी 'गांधी विरासत मिशन' शुरू करेगी सरकार 'लश्कर के निशाने पर भारत के कुल 20 ठिकाने' फुटबॉल विश्व कप में नहीं खेल पाएंगे चोटिल बेकहम थाईलैंड में विशाल रैली, संसद भंग करने का अल्टीमेटम भोपाल हवाई अड्डे पर जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार सरकोजी को क्षेत्रीय चुनावों में लग सकता है करारा झटका
करोड़ों-अरबों की सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए बना संयुक्त अभियान पहले दिन ही दम तोड़ गया। जिला प्रशासन की ओर से संयुक्त आपरेशन के लिए पहले दिन जिस मजिस्ट्रेट की निगरानी में यह अभियान चलना था,वे ही आज उपलब्ध नहीं हो सके। कोर्ट में किसी केस के कारण वे यहां नहीं थे,लिहाजा निगम ने अभियान नही चलाया। एडीएम सिटी ने आठ फरवरी से लेकर आठ मार्च तक चलने वाले अतिक्रमण अभियान की पूरी तारीख व उनमें मौजूद रहने वाले मजिस्ट्रेटों तक के नाम तय कर रखे हैं। पहले दिन इस आपरेशन के तहत बुल्डोजर निगम सीमा के गांव सिकन्दर पुर में चलना था,जहां निगम की करोड़ों की भूमि पर लोंगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। तहसीलदार टीपी वर्मा ने बताया कि निगम द्वारा विभिन्न गांवों में सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जे की सूची प्रशासन द्वारा मांगी गई थी,जिसे उपलब्ध कराया गया था।
एडीएम सिटी एसके श्रीवास्तव ने फिलहाल घूकना,मकनपुर,सादिकपुर उर्फ काजीपुरा,डूंडाहेड़ा,शाहपुर बम्हैटा,बौंझा और अर्थला में निगम की अरबों की जमीन पर काबिज अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाने की तारीख व मौजूद रहने वाले मजिस्ट्रेटों के नाम तक तय कर दिया गया था। आठ फरवरी से शुरू होने वाले अभियान में पहले दिन ही मजिस्ट्रेट के न रहने से बुलडोजर लेकर निगम का दस्ता नहीं गया। आगे 13 को घूकना,15 को मकनपुर में तालाब पर और 20 को काजीपुरा में यह संयुक्त अभियान चलेगा। शहर के बीच नए बस अड्डे के पास बौंझा मोहल्ला में खसरा नंबर पांच की जमीन पर यह अभियान चलना तय माना जा रहा है।

ई-मेल

लिखे (0)






