फिर पुलिस के पचड़े में फंस गईं प्रीति जिंटा कंधार में आत्मघाती हमलों में 27 मरे, 50 घायल गंभीर ने दिलायी डेयरडेविल्स को जीत जर्मन बेकरी विस्फोट के लिए प्रबंधन व लोग जिम्मेदार: पुलिस इंग्लैंड को हराकर हालैंड विश्व कप में तीसरे स्थान पर जर्मनी को हराकर आस्ट्रेलिया बना विश्व हाकी चैम्पियन बरेली: कर्फ्यू के बाद भी एक दर्जन-दुकानें आग के हवाले अदालतों की अधोसंरचना सुधारने की जरूरत : बालाकृष्णन पुणे विस्फोट में एक माह बाद भी सुराग नहीं साइना ने आल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में रचा इतिहास
गाजियाबाद को ग्रेटर नोएडा से जोड़ने वाली महत्पूर्ण सड़क के बीच में मकान आ गए हैं। प्राधिकरण मकान के बदले मकान देने की योजना बना रहा है। 15 करोड का भुगतान करने के बाद भी गाजियाबाद की तरफ 1.6 किलोमीटर रोड का रास्ता साफ नहीं हुआ है। उधर ग्रेटर नोएडा अपने हिस्से की सड़क बना रहा है।
एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज के बाद से आठ किलोमीटर लंबी सड़क गाजियाबाद को ग्रेटर नोएडा से जोड़ देगी। सड़क बनने के बाद केवल दस मिनट में गाजियाबाद से ग्रेनो पहुंचा जा सकता है। ग्रेटर नोएडा अथारिटी ने सड़क बनाना शुरु कर दिया है। महत्पूर्ण सड़क का 1.6 किलोमीटर लंबा टुकड़ा गाजियाबाद विकास प्राधिकरण को बनाना है। इसके लिए धारा चार हो चुकी है। प्राधिकरण धारा छह के लिए 15 करोड का भुगतान भी कर चुका है। इसके बावजूद मामला फाइलों में अटका है। अभी तक अजर्न का रास्ता साफ नहीं हुआ है। सड़क के रास्ते में कुछ मकान आ रहे हैं। प्राधिकरण मकान हटाने की योजना में जुटा है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष एन.के.चौधरी बताते हैं कि 15 दिनों के अंदर योजना बना ली जाएगी। इसके बाद सड़क के काम में तेजी आएगी। सड़क के मामले में हो रही देरी के चलते लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अभी यहां सिंगल रोड है और उस पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं। एनएच-24 से ग्रेनो पहुंचने में परेशानी आती है। नई सड़क बनने के बाद यह दिक्कत दूर हो जाएगी।

ई-मेल

लिखे (0)






