लखनऊ में बसपा की रैली ने जनता को किया परेशान हरित न्यायाधिकरण बनाने वाला भारत दुनिया का पहला देश! विजेन्द्र, दिनेश सुरंजय और परमजीत फाइनल में
नरेंद्र मोदी से जुड़े मामले पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट गिरफ्तार बशीर से आतंकी-नेटवर्क का पता लगाने में जुटा एटीएस तेल कंपनियों ने बढ़ाए विमान ईंधन के दाम बेकहम का विश्व कप में खेलना संदिग्ध
चोंग वेई ने जीता आल इंग्लैंड खिताब
इंग्लैंड पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर
जीत की राह पर लौटने उतरेंगे चैलेंजर्स
अन्य फोटो
उत्तर प्रदेश का मानचित्र।
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में कर्ज के बकाया 600 रुपए न चुकाने पर साहूकारों ने कथित तौर पर 20 वर्षीय युवक का हाथ काट डाला।
घटना जिले के कछौना थाना क्षेत्र के मल्लपुर गांव की है, जहां रविवार शाम चार साहूकारों ने गांव के ही भैयालाल का दाहिना हाथ गंडासे से काट डाला।
कछौना थाना प्रभारी विद्यासागर वर्मा ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि घायल भैयालाल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत अब सामान्य बताई जा रही है।
उन्होंने कहा कि पीड़ित के पिता की शिकायत पर गांव के चार साहूकारों (राम खेलावन, ज्ञानेंद्र, अखिलेश और दिनेश) के खिलाफ मामला दर्ज कर किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं और उन्हें पकड़ने के लिए अभियान जारी है।
पुलिस के मुताबिक भैयालाल ने कुछ समय पहले साहूकारों से सात हजार रुपए कर्ज लिए थे। लगभग सारे पैसे चुकाने के बाद सूद सहित 600 रुपए बाकी थे। इन रुपयों के लिए साहूकार लगातार उसके घर के चक्कर लगा रहे थे। रविवार को गांव के बाहर भैयालाल को देखकर साहूकारों ने पैसे चुकाने को कहा तो उसने कुछ और समय मांगा। इसके बाद साहूकारों ने उसका हाथ काट दिया और फरार हो गए।

ई-मेल

लिखे (0)






