भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक को अमेरिका का नेशनल साइंस पुरस्कार विश्व कप बेहद सफल रहा: एफआईएच
अल इतिहाद ने ईस्ट बंगाल को मात दी
चोटों के बावजूद हमारे पास कई विकल्प: संगकारा
सीबीआई ने किया लालू का समर्थन, बिहार सरकार का विरोध सुकना भूमि घोटाले में सेनाधिकारी रथ को अंतरिम राहत नहीं अभी और बढ़ सकती हैं पेट्रोल, डीजल की कीमतें सोनिया गांधी का महिमामंडन तेज, भारतरत्न देने की मांग भारतीयों पर हमलों के मद्देनजर आस्ट्रेलियाई कानून में संशोधन राष्ट्रमंडल दल प्रमुखों ने कहा 'आल इज वेल'
अन्य फोटो
नक्सलियों ने सात फरवरी से बिहार समेत चार राज्यों में 72 घंटे के बंद का आह्वान किया है।
ऑपरेशन ग्रीनहंट के विरोध में चार राज्यों में बंद के दूसरे दिन नक्सलियों ने रविवार देर रात जमालपुर-क्यूल रेलखंड पर महरना हॉल्ट के समीप पटरी उड़ा दी। पुलिस को संदेह है कि नक्सलियों की योजना गश्त कर रहे पुलिस के जवानों को नुकसान पहुंचाने की थी।
पुलिस के अनुसार रविवार देर रात करीब दो बजे बिहार के मुंगेर जिले के धरहरा और अभयपुर रेलवे स्टेशन के बीच महरना हॉल्ट के नजदीक पटरी पर विस्फोट किया गया। पुलिस का गश्ती दल कुछ ही समय पहले वहां से गुजरा था।
राजकीय रेल पुलिस, जमालपुर के पुलिस अधीक्षक विमल कुमार ने बताया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नक्सलियों की योजना गश्त कर रहे पुलिस दल को नुकसान पहुंचाने की रही होगी।
उन्होंने बताया कि इस घटना में अप रेलवे ट्रैक को क्षति पहुंची। इसे दो घंटे के अंदर ठीक कर लिया गया। इस रेलखंड पर रेलगाड़ियों का आवागमन शुरु कर दिया गया है।
नक्सलियों ने शनिवार रात दानापुर रेल मंडल के झाझा-नरगंजों रेलवे स्टेशनों के बीच भी पटरी उड़ाई थी। नक्सलियों ने सात फरवरी से बिहार समेत चार राज्यों में 72 घंटे के बंद का आह्वान किया है।

ई-मेल

लिखे (0)






